Move to Jagran APP

छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गति कर रहा चक्रवात बुलबुल

पूर्व केंद्रीय बंगोप सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को पारादीप से आठ सौ किलोमीटर दूर समुद्र में डिप डिप्रेशन तब्दील होने के बाद छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवात बुलबुल उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ गति कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 03:56 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 06:54 AM (IST)
छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गति कर रहा चक्रवात बुलबुल
छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गति कर रहा चक्रवात बुलबुल

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : पूर्व केंद्रीय बंगोप सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को पारादीप से 800 किलोमीटर दूर समुद्र में डिप डिप्रेशन में तब्दील होने के बाद 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चक्रवात बुलबुल उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ गति कर रहा है। यह चक्रवात किस जगह पर लैंडफाल करेगा, यह सात नवंबर को स्पष्ट होगा। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग की ओर से सामने आयी है। हालांकि इस चक्रवात का प्रभाव ओडिशा में कितना पड़ेगा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। क्योंकि, माना जा रहा है कि चक्रवात पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश की तरफ गति कर सकता है। बावजूद इसके सतर्कता के तौर पर राज्य सरकार एवं प्रशासन की तरफ से हर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

loksabha election banner

मौसम वैज्ञानिकों ने इस चक्रवात को ओडिशा तट से टकराने की संभावना से इनकार किया है, बावजूद इसके प्रदेश संभावित चक्रवात को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। मौसम वैज्ञानिक एचआर बिश्वास के अनुसार, चक्रवात बुलबुल के आोडिशा तट में लैंडफाल होने की संभावना कम है बावजूद इसके प्रति 3 घंटे में इसकी स्थिति का अनुध्यान किया जा रहा है। गुरुवार को इसके संदर्भ में विस्तृत जानकारी मिलने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से उत्तर ओडिशा के जिलों में 6 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। आठ नवंबर से तटीय इलाकों में प्रति घंटा 50 से 60 किमी या इससे अधिक रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी गई है। साथ ही उसी दिन से तटीय जिलों में बारिश शुरू हो जाएगी जो अगले दिन तक जारी रहने की संभावना है। सतर्कता के तौर पर मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है, जो मछुआरे समुद्र में है उन्हें वापस आ जाने के लिए कहा गया है। आम लोगों से भयभीत न होने के लिए अनुरोध किया गया है।

इधर, विशेष राहत आयुक्त विष्णुपद सेठी से निर्देश मिलने के बाद इस चक्रवात से प्रभावित होने वाले राज्य के 15 जिले बालेश्वर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, गंजाम, पुरी, कोरापुट, गजपति, नवरंगपुर, रायगड़ा, कालाहांडी, बौद्ध, कंधमाल, नुआपड़ा व मलकानगिरी के जिलाधीशों ने तेज हवा, बाढ़ व पानी से लोगों को बचाने की मुहिम शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.