Move to Jagran APP

ओडिशावासियों पर ठंड का कहर कुछ दिन और जल्‍द ही तापमान में होगा इजाफा, फिलहाल झेलनी पड़ेगी सर्दी की मार

मौसम विज्ञानी सुरेंद्रनाथ पशुपालक ने स्‍पष्‍ट कह दिया है कि राज्य में पारा का स्तर फिर से घटेगा और ठंड बढ़ेगी। आने वाले समय में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। हालांकि कुछ दिनों बाद सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenPublished: Mon, 30 Jan 2023 10:17 AM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2023 10:17 AM (IST)
ओडिशावासियों पर ठंड का कहर कुछ दिन और जल्‍द ही तापमान में होगा इजाफा, फिलहाल झेलनी पड़ेगी सर्दी की मार
ओडिशा में सर्दी बढ़ने के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। प्रदेश में जहां दिन का तापमान अधिक रह रहा है, वहीं रात से ठंड गायब है। अगले तीन दिनों तक ऐसा ही तापमान बना रहेगा। इसके बाद तापमान के 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। नतीजतन, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सर्दी अपेक्षाकृत बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी सुरेंद्रनाथ पशुपालक ने कहा है कि ओडिशा में सोमवार रात से बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। तटीय ओडिशा में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, राज्य में पारा का स्तर फिर से घटेगा और ठंड बढ़ेगी।

loksabha election banner

रविवार तक ठंड से नहीं कोई राहत

ओडिशा और आसपास के राज्यों पर जारी दबाव मंगलवार तक हटने की संभावना है इसलिए प्रदेश में ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ओडिशा के आंतरिक और उत्तरी तटीय इलाकों में सोमवार रात न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है। अगले दो दिनों (मंगलवार और बुधवार रात) में न्यूनतम तापमान में लगभग पांच से छह डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, अगर गुरुवार से तापमान धीरे-धीरे बढ़ता है, तो भी रविवार तक ठंड रहने की उम्मीद है।

इस दिन से ठंड में आ सकती है कमी

दक्षिणी और मध्य तटीय और आसपास के जिलों में मंगलवार रात आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि और 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। ठंड 4 तारीख से धीरे-धीरे कम हो जाएगी। 4 फरवरी से आंतरिक ओडिशा में और 5 फरवरी से तटीय ओडिशा में अधिकतम तापमान के धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। 4 और 5 तारीख को प्रदेश में कोहरा छा सकता है। ग्रीष्मकालीन मूंग, मूंगफली, सूरजमुखी लगाने के लिए किसानों को सलाह दी गई है। यदि दलहन 15 से 20 दिन का है तो उसकी बुवाई की व्यवस्था करें।

यह भी पढ़ें- Naba Kishore Das: कौन हैं ओडिशा सरकार के मंत्री नब किशोर दास, सोने का कलश दान कर आए थे सुर्खियों में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.