विशाल कृष्णा के कथक नृत्य पर झूमे दर्शक
श्रेष्ठ भारत संस्कृति समागम में विशाल कृष्णा के कथक नृत्य ने दर्शकों का मन म
By Edited By: Published: Thu, 12 Jul 2018 03:48 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 02:42 PM (IST)
जासं, भुवनेश्वर : श्रेष्ठ भारत संस्कृति समागम में विशाल कृष्णा के कथक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति पेश की जा रही है। शास्त्रीय नृत्य के अतीत वर्तमान और भविष्य पर संगोष्ठी भी चल रही है। स्थानीय रवींद्र मंडप में चल रहे इस कार्यक्रम में विशाल कृष्णा ने पौराणिक बोल प्रस्तुत किया। इसके उपरांत राजा रेड्डी और राधा रेड्डी की जोड़ी ने कुचिपुड़ी नृत्य पेश किया । गणेश वंदना से आरंभ हुए इस नृत्य उत्सव के अंत में प्रख्यात नृत्यांगना कुमकुम महांती ने ओडिशी नृत्य पेश कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। वहीं नृत्य-संगीत के अन्य एक कार्यक्रम में परिरंभणम के आठवें वाíषक उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें नृत्यगुरु दुर्गाचरण रणवीर को परिरंभणम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थान के युवा कलाकारों ने ओडिशी नृत्य के जरिए दशमहाविद्या, दशावतार, गुरु वंदना, काली वंदना आदि प्रस्तुत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें