Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कोरोना के 757 नए मामले, 16 संक्रमितों की मौत
Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में 757 नए मरीजों की पुष्टि के बाद राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 12 हजार 545 तक पहुंच चुका है।राज्य में अब तक कुल 54 लाख 71 हजार 180 लोगों का कोविड टेस्ट हो चुका है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 757 नए मामले सामने आने के साथ ही 16 लोगों की आज कोरोना से मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 436 क्वारंटाइन से हैं जबकि 321 स्थानीय लोग संक्रमित पाए गए हैं।
राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज संक्रमित पाए गए मरीजों में अनुगुल जिले से 75, बालेश्वर जिले से 34, बरगड़ जिले से 12, भद्रक जिले से 19, बलांगीर जिले से 35, कटक जिले से 67, देवगड़ जिले से 1, ढेंकानाल जिले से 9, गजपति जिले से 1, गंजाम जिले से 13, जगतसिंहपुर जिले से 42, जाजपुर जिले से 27, झारसुगुड़ा जिले से 25, कालाहांडी जिले से 37, कंधमाल जिले से 4, केन्द्रापड़ा जिले से 29, केन्दुझर जिले से 26, खुर्दा जिले से 70, कोरापुट जिले से 8, मालकानगिरी जिले से 8, मयूरभंज जिले से 43, नवरंगपुर जिले से 10, नयागड़ जिले से 6, पुरी जिले से 9, रायगड़ा जिले से 4, सम्बलपुर जिले से 35, सोनपुर जिले से 1, सुन्दरगड़ जिले से 52, स्टेट पुल में 14 संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 54 लाख 71 हजार 180 लोगों को कोविड टेस्ट हुआ है। इसमें 3 लाख 12 हजार 545 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इनमें से 3 लाख 2 हजार 796 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 8 हजार 88 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसी तरह से आज 16 मृत्यु को मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1608 हो गई है।