भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। प्रदेश में आज 6647 नए मामले सामने आए हैं जबकि 8 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 43 हजार 304 हो गई है जबकि 1981 लोगों ने अब तक कोरोना से दम तोड़ दिया है। नए संक्रमित में  3855 क्वारंटाइन से हैं जबकि 2792 स्थानीय लोग संक्रमित पाए गए हैं। आज खुर्दा जिले में सर्वाधिक 1189 लोग सामने आए हैं वहीं सुन्दरगड़ जिले से 788 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 

राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अनुगुल जिले में 141, बालेश्वर जिले में 53, बरगड़ जिले में 290, भद्रक जिले में 41, बलांगीर जिले में 234, बौद्ध जिले में 39, कटक जिले में 336, देवगड़ जिले में 34, ढेंकानाल जिले में 34, गजपति जिले में 96, गंजाम जिले में 161, जगतसिंहपुर जिले में 65, जाजपुर जिले में 133, झारसुगुड़ा जिले में 343, कलाहांडी जिले में 361, कंधमाल जिले में 26,केंद्रापड़ा जिले में 47, केंदुझर जिले में 183, खुर्दा जिले में 1189, कोरापुट जिले में 67, मालकानगिरि जिले में 17, मयूरभंज जिले में 122, नवरंगपुर जिले में 224, नयागड़ जिले में 110, नुआपड़ा जिले में 559, पुरी  जिले में 395, रायगड़ा जिले में 116, संबलपुर जिले में 175, सोनपुर जिले में 2, सुंदरगड़ जिले में 788  तथा स्टेट पुल में 266 कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये हैं।  

राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, ओडिशा में बीते 24 घंटे में इलाज के दौरान आठ संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसे मिलाकर राज्य में कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 1981 हो चुकी है। जानकारी के अनुसार बालेश्वर, बरगढ़, भद्रक, कटक, नुआपड़ा और बलांगीर जिलों में एक-एक मरीजों की मौत हुई है जबकि सुंदरगड़ जिले में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक अब तक कुल 9834487 लोगों को कोविड परीक्षण हुआ है। इसमें से 401341 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इसमें से 356003 लोग स्वस्थ हो गए हैं। उसी तरह से 1981 लोगों की अब तक  कोरोना से मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 43 हजार 304 तक पहुंच गई है।