Move to Jagran APP

ओड़िशा में 80 देशों से लौटे 2131 लोगों को रखा गया होम क्वारेनटाइन में, पार्टल पर खुद पंजीकृत करवाया था नाम

कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की तरफ से शुरू किए गए विदेश से आने वाले लोगों के लिए स्वेच्छाकृत पंजीकरण व्यवस्था के तहत 2131 लोगों ने पंजीकृत करवाया है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 08:41 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2020 08:41 PM (IST)
ओड़िशा में 80 देशों से लौटे 2131 लोगों को रखा गया होम क्वारेनटाइन में, पार्टल पर खुद पंजीकृत करवाया था नाम
ओड़िशा में 80 देशों से लौटे 2131 लोगों को रखा गया होम क्वारेनटाइन में, पार्टल पर खुद पंजीकृत करवाया था नाम

भुवनेश्वर, जेएनएन। विश्व में महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की तरफ से शुरू किए गए विदेश से आने वाले लोगों के लिए स्वेच्छाकृत पंजीकरण व्यवस्था के तहत बुधवार अपराह्न दो बजे तक 2131 लोगों ने पंजीकरण कराया है। करीबन 80 देश से घूमकर आने वाले ये व्यक्ति 29 जिले से हैं और इन सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारेटाइन में रखे जाने की सूचना राज्य सरकार की तरफ से दी गई है। 

loksabha election banner

राज्य सरकार की तरफ से आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में कोरोना के लिए आईइसी मुख्य तथा सरकार के प्रवक्ता सुब्रतो बागची ने कहा है कि 24 घंटे में टोल फ्री नंबर 104 एवं 5202 फोन काल आए हैं। इस संदर्भ में अधिक तथ्य देते हुए व्यापार एवं परिवहन विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार मिश्र ने कहा है कि इस टोल फ्री नंबर एवं वेबसाइट के जरिए प्रति घंटे 80 लोग अपने नाम का पंजीकृत कराए हैं। अब तक 80 देश से आने वाले 2131 लोगों का पंजीकरण किया गया है। इसमें केवल मालकानगिरी को छोड़ दे तो अन्य सभी जिलों से नागरिकों ने अपने नाम का पंजीकरण कराया है। इसमें सर्वाधिक 37 प्रतिशत नागरिक भुनवेश्वर (खुर्दा जिला) से हैं। कटक के 11 प्रतिशत, गंजाम जिले के 9 प्रतिशत, केन्द्रापड़ा के 6 प्रतिशत, बालेश्वर के 5 प्रतिशत लोग शामिल हैं।

उसी तरह से सर्वाधिक 20 प्रतिशत लोग यूएई से आए हैं जबकि अमेरिका से 9 प्रतिशत, सउदी अरब से 5 प्रतिशत, लंदन एवं मलेशिया से 4 प्रतिशत लोग आने की बात पता चली है। हालांकि कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित चीन से कोई भी व्यक्ति नहीं आया है। दक्षिण कोरिया, फ्रांस एवं इटली से 1 प्रतिशत लोग आने की बात पंजीकरण में उल्लेख किए हैं। पंजीकृत होने वाले 2131 लोगों में से 80 वर्ष से अधिक आयु के मात्र एक व्यक्ति है जबकि 60 से 80 साल आयु के 97 लोग हैं। 

इस संबन्ध में सूचना देते हुए बागची ने कहा कि विदेश से लौटकर पंजीकृत होने वाले सभी व्यक्ति को 14 दिन के लिए होम क्वारेनटाइन में रहने की सलाह दी गई है। जिला अस्पताल एवं सरकारी मेडिकल कालेज में अब तक 640 आईसोलेशन बेड बनाया गया है। यह संख्या भविष्य में बढ़ाई जा सकती है।

कोरोना पाजिटिव रहने वाले युवक की स्वास्थ्य अवस्था में सुधार हो रहा है। आज उसने सुबह के समय नाश्ता एवं मध्याह्न भोजन किया है। आज तक 47 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें से एक व्यक्ति के अलावा 46 के नमूने निगेटिव पाए गए हैं। यह ओड़िशा प्रदेश के लिए राहत की खबर है। आज और 6 लोगों का नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया है। बागची ने कहा कि पूरे देश में कोरोना पाजिटिव की संख्या 148 तक पहुंच गई है। अब तक देश में इससे तीन लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व में कोरोना प्रभावित देश की संख्या 167 तक पहुंच गई है। दुनिया में इससे 1 लाख 99 हजार 193 लोग पीड़ित होने की बात बागची ने कही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.