ओडिशा में हो रहा है कोरोना री-इंफेक्शन : आइएलएस
ओडिशा में कोरोना री-इंफेक्शन हो रहा है। इंस्टीट्यूट आफ लाइफ साइंस (आइएलएस) भुवनेश्वर के निदेशक अजय परिड़ा ने यह महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : ओडिशा में कोरोना री-इंफेक्शन हो रहा है। इंस्टीट्यूट आफ लाइफ साइंस (आइएलएस) भुवनेश्वर के निदेशक अजय परिड़ा ने यह महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि ओडिशा में कोरोना री-इंफेक्शन हो रहा है। हालांकि यह संख्या काफी कम है। आइएलएस में लोगों का परीक्षण हुआ था। इसमें से 3 से 4 लोगों में कोरोना का री-इंफेक्शन पाया गया है। एक बार कोरोना से संक्रमित होकर स्वस्थ होने के बाद उन्हें पुन: क्यों कोरोना हुआ है, इस पर अनुसंधान चल रहा है। परिड़ा ने कहा कि राज्य में दूसरे फेज की संभावना है। ऐसे में लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। ठंड के महीने में संक्रमण बढ़ने की संभावना है। ठंड संक्रमण को बढ़ने में मदद करेगी। ऐसे में सतर्क ना रहने पर संक्रमण बढ़ेगा। वर्तमान समय में संक्रमण कम हो रहा है जो अच्छी खबर है। दैनिक 1500 के करीब संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। पूजा में संक्रमण बढ़ने की संभावना थी। हालांकि लोगों के सहयोग से इस पर नियंत्रण हो सका है।