सोनल मान¨सह व रघुनाथ महापात्र को बधाई
ओडिशा को सौगात देते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोनल मान¨सह और रघ
संसू, भुवनेश्वर: ओडिशा को सौगात देते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोनल मान¨सह और रघुनाथ महापात्र को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। यह पहली घटना है जिसमें ओडिशा से किसी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। पद्मविभूषण सोनल मान¨सह प्रख्यात ओडिशी नृत्यांगना है जबकि पद्म विभूषण रघुनाथ महापात्र पत्थर शिल्पकला के धुरंधर माने जाते हैं। पिछले दिनों बीजू जनता दल ने रघुनाथ महापात्र को राज्यसभा सीट के लिए नामांकित किया था मगर संख्या के खेल में वे चुनाव हार गए थे। अब राष्ट्रपति द्वारा उन्हें मनोनीत सदस्य के तौर पर राज्यसभा जाने का मौका मिला है। इन दोनों प्रतिभाओं को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर मुख्यमंत्री समेत अनेक गणमान्य ने राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने पवित्र रथयात्रा पर ओडिशा के दो प्रतिभावान कलाकारों को राज्यसभा के लिए मनोनीत करने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। प्रधान ने कहा कि राज्य के दो कलाकारों को मनोनीत करना प्रदेश की कला संस्कृति का सम्मान करना है।