Move to Jagran APP

Odisha Assembly Election 2019: ओडिशा विस चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में ये हैं वादे

Odisha Assembly Election 2019. कांग्रेस ने भुवनेश्वर में ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 12:40 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 02:16 PM (IST)
Odisha Assembly Election 2019: ओडिशा विस चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में ये हैं वादे
Odisha Assembly Election 2019: ओडिशा विस चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में ये हैं वादे

भुवनेश्वर, जासं। कांग्रेस ने रविवार को भुवनेश्वर में ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। 

loksabha election banner

ओडिशा कांग्रेस ने रविवार को चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में गरीबी, किसान, युवा, महिला एवं आदिवासियों पर फोकस रखा है।

चुनाव घोषणा पत्र के मुताबिक, राज्य में सरकार बनाने के बाद गरीबों को छह हजार रुपये आय की गारंटी दी गई है। यह छह हजार रुपया घर के महिला सदस्यों के खाते में जाएगा। कांग्रेस ने कहा है कि परिवार के युवक को सरकारी या फिर निजी क्षेत्र में नौकरी देने की व्यवस्था की जाएगी। नौकरी नहीं मिलने की स्थिति में युवक को मासिक तीन हजार रुपया के हिसाब से बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। किसानों के लिए भी कांग्रेस ने लुभाने का प्रयास किया है।

राज्य में सरकार बनने पर कांग्रेस किसानों को दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगी। कर्ज जमा कर देने वाले किसानो को उसका पैसा वापस कर दिया जाएगा। इसके साथ ही किसानों के लिए बिजली का शुल्क माफ किया जाएगा। धान की कीमत प्रति क्विंटल 2600 रुपये दी जाएगी। इसके साथ ही तीन साल तक किसानों को हर साल विशेष रूप से 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। बटैया किसान को किसान का अधिकार दिया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा है कि प्रत्येक भूमिहीन परिवार को जमीन के साथ 2014 तक सभी आवासहीन को घर दिया जाएगा।

इसके  अलावा विधवा महिलाओं को दो हजार रुपये पेंशन, 80 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मासिक 2000 रुपये पेंशन दी जाएगी। संसद एवं विधानसभा के साथ सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी स्तर पर लड़कियों एवं महिलाओं को मुफ्त में शिक्षा प्रदान की जाएगी। गरीब लड़कियों की शादी के लिए सरकार बनने पर सहयोग राशि दी जाएगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी महिलाओं को नियमित किए जाने के साथ मासिक नौ हजार रुपया वेतन दिया जाएगा। शिक्षकों को राष्ट्रीय दर पर वेतन दिया जाएगा।

सरकार बनने के छह महीने के अंदर चिटफंड ठगी के शिकार लोगों का पैसा लौटा दिया जाएगा। सभी को खाद्य सुरक्षा के साथ 2024 तक युवाओं को बाहर राज्य में मजदूरी करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.