Move to Jagran APP

Odisha assembly Monsoon session: हाथरस मामले को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Odisha assembly Monsoon session उत्तर प्रदेश के हाथरस मामले (Hathras Case) को लेकर ओडिशा विधानसभा मानसून अधिवेशन के चौथे दिन कांग्रेस के विधायकों ने सदन में आज जमकर हंगामा मचाया। योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ भी खूब नारेबाजी की।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 02:08 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 02:17 PM (IST)
Odisha assembly Monsoon session: हाथरस मामले को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा, कार्यवाही स्थगित
हाथरस मामले को लेकर ओडिशा विधानसभा मानसून अधिवेशन में हंगामा

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा विधानसभा मानसून अधिवेशन के चौथे दिन आज सदन में उत्तर प्रदेश के हाथरस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी पर पुलिस द्वारा हमला करने एवं फिर गिरफ्तार करने को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने सदन में आज जमकर हंगामा मचाया है। प्रधानमंत्री मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा में जमकर नारेबाजी की। विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र के पोडियम के सामने नारेबाजी की गयी। 

loksabha election banner

कांग्रेस के विधायकों ने कहा है कि जनतंत्र के किस स्तर पर पहुंच गया है। इस घटना के बाद से इसे साफ समझा जा सकता है। कांग्रेस विधायकों के हंगामा किए जाने से विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने सदन की कार्यवाही को पहले 10 बजकर 40 मिनट से 15 मिनट के लिए फिर अपराह्न 3 बजे तक मुलतवी घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हाथरस में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ हुई दुष्‍कर्म की घटना के बाद पुलिस द़वारा तेल डालकर उसका शव जला दिया गया था। जिसके बाद वीरवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस में पीडि़ता के परिवार से मिलने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्‍हें ग्रेटर नोएडा में ही रोक लिया और उनके साथ धक्‍का मुक्‍की की और पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी का कॉलर भी पकड़ा। इस घटना के बाद से पूरे देश में ही आक्रोश का माहौल है। इस घटना को लेकर देश के कई बड़े नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए उत्‍तर प्रदेश की भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है।    

 शिवसेना नेता संजय राउत ने भी इस घटना पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता हैं, हमारा कांग्रेस के साथ मतभेद हो सकता है लेकिन पुलिस ने राहुल गांधी के साथ जो बर्ताव किया उसका कोई उसका समर्थन नहीं कर सकता। जिस प्रकार राहुल गांधी का कॉलर पकड़ उनके साथ पुलिस ने धक्‍का मुक्‍की की ये देश के लोकतंत्र का दुष्‍कर्म है इस मामले की जांच होने चाहिये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.