Move to Jagran APP

तत्कालीन फायदे के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने लिया झूठ का सहारा: विजय रूपाणी

भुवनेश्वर में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के जरिए गुजरात के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर राफेल पर झूठ फैलाने व देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 01:26 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 01:26 PM (IST)
तत्कालीन फायदे के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने लिया झूठ का सहारा: विजय रूपाणी
तत्कालीन फायदे के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने लिया झूठ का सहारा: विजय रूपाणी

भुवनेश्वर, जेएनएन। राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस के आरोपों के खिलाफ अब भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने देश के 70 प्रमुख स्थानों पर पत्रकार सम्मेलन के जरिए कांग्रेस पर राफेल पर झूठ फैलाने व देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के जरिए कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा है कि राफेल सौदे में सही प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। राफेल पर कांग्रेस ने झूठा आरोप लगाया।

loksabha election banner

सर्वोच्च अदालत ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया है। सत्य की जीत हुई और झूठ की हार हुई है। सुप्रीमकोर्ट के फैसले से सिद्ध हुआ है कि झूठ के पांव नहीं होते और जीत सदैव सत्य की होती है। सुप्रीमकोर्ट ने साबित किया है कि राफेल में कोई धांधली नहीं हुई है। सुप्रीमकोर्ट में राफेल सौदे को लेकर चार अलग -अलग याचिका दायर हुई थी। मुख्य रूप से तीन विषय पर सवाल उठाए गए थे, तीनों आरोपों को सुप्रीमकोर्ट ने खारिज कर दिया और कहा है कि जांच की कोई जरूरत नहीं है। 

गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता को गुमराह किया गया। दुर्भाग्यपूर्ण की बात है कि यह गलत प्रचार देश की बड़ी पार्टी द्वारा एवं राहुल गांधी द्वारा किया गया। कांग्रेस जब कोई आरोप नहीं मिला तो राफेल को मुद्दा बनाया और उसके आंकड़े गलत साबित हुए। सच की एक आवाज होती है और झूठ के कई मुंह होते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्कालीन फायदे के लिए झूठ का सहारा लिया था। झूठे आरोप लगाकर राजनीति करने वालों के मुंह पर सुप्रीमकोर्ट का तमाचा है। नेता अपना झूठ पकड़े जाने पर अपना पद छोड़ देता है, राहुल गांधी का तो अब जनता के सामने उनका झूठ पकड़ा गया है, ऐसे में उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए।

राहुल गांधी देश की जनता एवं सेना से माफी मांगे। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आपने राफेल पर जितना झूठ जनता के सामने बोला उसका सोर्स आफ इनफार्मेशन क्या था। 2007 में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने डील की प्रक्रिया की शुरूआत की थी, 2007 से 2014  तक मनमोहन एवं सोनिया सरकार ने क्यों डील फाइनल नहीं कर पायी। क्या दलाली डील नहीं हुई थी। देश की जनता जानना चाहती है कि वे सरकार से सरकार डील क्यों नहीं किए। इस दौरान रक्षा से संबन्धित सभी मामलों को लटकाकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया है, इसका जवाब राहुल गांधी को देना चाहिए। सभी चोर एक साथ मिलकर चौकीदार को चोर बोल रहे हैं, मगर जनता कभी नहीं मानेगी। चौकीदार के भय के कारण यह झूठ बोला गया है। कांग्रेस काल्पनिक दुनिया में जी रही है।

आज कांग्रेस पार्टी सुप्रीमकोर्ट पर भी सवाल खड़ा कर रही है। कांग्रेस के पास तथ्य थे तो वह सुप्रीमकोर्ट क्यों नहीं दिए, क्योंकि उन्हें पता था कि व झूठ बोल रहे हैं। सदन में हम इस मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार हैं, मगर कांग्रेस पार्टी भाग रही है। सुप्रीम कोर्ट ने रेकर्ड की जांच कर संतुष्ट व्यक्त किया है। राफेल का सच एवं झूठ सबके सामने आ गया है। नरेन्द्र मोदी की सरकार को सुप्रीमकोर्ट ने क्लीनचीट दी है। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने ईमानदारी से काम किया है, कोई घोटाला हमारी सरकार ने नहीं किया है। हमारी छवि को खराब करने के लिए कांग्रेस ने झूठा प्रचार किया है, अब सच सबके सामने आ गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.