बारिश के बाद बढ़ी ठंड, पांच जिले अधिक प्रभावित
बारिश के उपरांत राज्य के सभी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ गया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 11:35 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 06:22 AM (IST)
संसू, भुवनेश्वर : बारिश के उपरांत राज्य के सभी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ गया है। राज्य के कई हिस्से में पारा 3 से 4 डिग्री तक नीचे गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी आठ जनवरी से राज्य के सुंदरगढ़, संबलपुर, नुआपाड़ा और क्योंझर जैसे पांच जिलों में फिर से बारिश हो सकती है। संभावित बारिश के चलते और अधिक ठंड बढ़ने की आशंका जताई गई है। सोनपुर राज्य का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है जहां तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इसके अलावा अनुगुल, झारसुगुड़ा, भवानीपटना, कोरापुट में भी भीषण सर्दी महसूस की जा रही है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम सर्द रह सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें