Weather Update Odisha : ओडिशा में भीषण ठंड का प्रकोप, 14 शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे
Weather Update Odisha ओडिशा में ठंड के प्रकोप से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है 14 शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया गया है।
भुवनेश्वर, जेएनएन। राजधानी भुवनेश्वर समेत पूरे राज्य में पड़ रही भीषण ठंड के प्रकोप से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 14 शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया गया है। सबसे कम तापमान अनुगुल जिले में रिकॉर्ड किया गया है जहां पर पारा 5 डिग्री रहा। पिछले तीन दिन से सोनपुर राज्य का सबसे ठंडा शहर था।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दारिंगीबाड़ी में सर्वनिम्न तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जबकि केन्दुझर में 6.2 डिग्री, फुलवाणी में 6.5 डिग्री, टिटिलागड़ में 8 डिग्री, तालेचर में 8.6 डिग्री, सम्बलपुर में 8.6 डिग्री, सुन्दरगड़ में 9 डिग्री, हीराकुद में 9.6 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है।
उसी तरह से कटक एवं भुवनेश्वर में पारा 10 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया गया है। कटक में सर्वनिम्न तापमान 9 डिग्री तो भुवनेश्वर में 9.8 डिग्री सर्वनिम्न तापमान रिकार्ड किया गया है। उसी तरह से बालेश्वर में तापमान 9.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
गौरतलब है कि बरहमपुर से बारीपदा एवं कलाहांडी से कोरापुट शहर में सबसे अधिक ठंड का प्रकोप महसूस किया जा रहा है। अपराह्न तक सूर्य की किरण उदय न होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। तापमान में लगातार हो रही गिरावट से यहां लोगों का जीना दूभर हो गया है।
नये साल पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए उमड़ेगी भीड़, कश्मीर के पर्यटनस्थल भी पैक
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में कड़ाकेदार ठंड से लोगों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली। एक जनवरी को बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं अत्याधिक ठंड और कुछ स्थानों पर बारिश के चलते किसानों की परेशानी भी काफी बढ़ गयी है। किसान चिंतित है कि अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो फसल को मंडी तक पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा।
Weather Update Himachal Pradesh: शिमला से ठंडी हुई दिल्ली और जैसलमेर की रात, अभी और बढ़ेगी ठंड