Move to Jagran APP

ठंड से कांपा ओडिशा, सर्द हवाओं ने बढ़ायी मुश्किलें; बारिश की संभावना

ओडिशा में सर्द हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर यह स्थिति रहेगी बारशि होने की भी संभावना है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 03:56 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 03:56 PM (IST)
ठंड से कांपा ओडिशा, सर्द हवाओं ने बढ़ायी मुश्किलें; बारिश की संभावना
ठंड से कांपा ओडिशा, सर्द हवाओं ने बढ़ायी मुश्किलें; बारिश की संभावना

 भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा में शनिवार को कुछ जगहों पर हुई बर्फबारी के बाद से चल रही सर्द हवाओं ने आम-ओ-खास के साथ किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है। तटीय जिलों के साथ राजधानी भुवनेश्वर में अचानक बढ़ी ठंड से आम जनजीनव बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों के लिए ऑरेंज वार्निंग जारी की है। चार जिलों कंधमाल, कालाहांडी, कोरापुट और बलांगीर में घना कोहरा छाया रहने से इन जिलों में सुबह के समय यातायात सेवा भी प्रभावित हुई है। यहां के लिए येलो वार्निंग जारी की गयी। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर यह स्थिति रहेगी। 

मौसम विभाग के अनुसार सुंदरगढ़, देवगढ़, क्योंझर, अनुगुल, मयूरभंज, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बरगढ़, ढेंकानाल, बालेश्वर, भद्रक, कटक, खुर्दा, पुरी, नयागढ़, बौद्ध सोनपुर, बलांगीर में अगले एक दो दिन तक भीषण ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। इधर, भीषण ठंड को देखते हुए विशेष राहत आयुक्त प्रदीप्त जेना ने राज्य के सभी जिलाधीशों को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया है। जेना ने आवासहीन तथा गरीब लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए कहा गया है। शहरी क्षेत्र में आश्रय स्थल तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्कूल एवं सरकारी इमारतों में आश्रय स्थल खोलने के लिए निर्देश जारी किया है।

राजधानी में लोगों का कहना है कि इतनी कड़ाके की ठंड का अनुभव पिछले कुछ सालों में महसूस नहीं हुआ है। कटक, हीराकुद, सुंदरगढ़, भवानीपाटना के साथ राज्य के 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री

सेल्सियस के नीचे रिकार्ड किया गया है तो वहीं भुवनेश्वर समेत 19 शहरों में तापमान 12 डिग्री के नीचे रिकार्ड किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की बात कही है। ऐसे में लोगों को फिलहाल एक सप्ताह तक ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है। एक जनवरी को नए साल के मौके

पर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जतायी गई है। वहीं अचानक तापमान में गिरावट आने के साथ कुछ जगहों पर हो रही बारिश के चलते किसानों की परेशानी दोगुनी हो गई है। ठंड के साथ किसान इस बात को लेकर अधिक चिंतित हैं कि उनका धान अब तक मंडी नहीं पहुंचा है। ऐसे में पानी गिरता रहा तो बहुत नुकसान हो सकता है क्योंकि कुछ जगहों से बूंदाबांदी की भी सूचना है।

ओडिशा के राजस्व विभाग की ओर से कहा गया है कि जिलों के स्कूल व अन्य पक्का भवन रात में भी खुला रखा जाए ताकि कच्चे घरों में रहने वाले ठंड के चलते वहां आश्रय ले सके। कम से कम तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। तटीय और राज्य के अंदरूनी इलाकों में रविवार की सुबह के समय घना कुहासा छाया रहा। 

ओडिशा की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.