मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आज करेंगे मन की बात
स्कूल की दीवारों पर पर हम पढ़ेंगे, गढ़ेंगे, श्रेष्ठ बनेंगे थीम को चित्रित कर दिया गया है। इसके लिए लोगो भी तैयार है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मंगलवार 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर मन की बात करेंगे। मुख्यमंत्री के इस मेगा कार्यक्रम के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। कैपिटल हाईस्कूल मैदान में आयोजित होने वाले इस मेगा कार्यक्रम के लिए मैदान को नया रूप रंग दे दिया गया है।
स्कूल की दीवारों पर पर हम पढ़ेंगे, गढ़ेंगे, श्रेष्ठ बनेंगे थीम को चित्रित कर दिया गया है। इसके लिए लोगो भी तैयार है। इस कार्यक्रम में राजधानी भुवनेश्वर के 24 सरकारी स्कूल के करीब 4500 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इसके लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जा चुका है। बच्चे बस के जरिए किस प्रकार से आएंगे और कैपिटल हाईस्कूल मैदान में बैठेंगे, इस पर विशेष ध्यान दिया गया है।
स्कूल मैदान के मुख्य फाटक से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ अन्य अतिथि प्रवेश करेंगे। इसके अलावा पीछे से दो फाटक हैं, जिससे एंट्रांस गेट से बच्चे प्रवेश करेंगे और प्रवेश के समय ही उन्हें खाद्य सामग्री, पानी की बोतल आदि उपलब्ध करा दी जाएगी। सुबह 11 बजे तक बच्चे अपनी सीट पर बैठ जाएंगे। 11 बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री वहां पहुंचेगे। इसके बाद उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टीवी, रेडियो, सोशल मीडिया के जरिये किया जाएगा। 30 मिनट तक डांस ग्रुप के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर राजधानी में उत्साह का माहौल है।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्रियों के दौरे पर कृषि मंत्री ने कसा तंज