Coronavirus: सीएम नवीन पटनायक ने दिया क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वालेे प्रवासियाें पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वाले प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई की जाये
भुवनेश्वर, जेएनएन। देश के विभिन्न राज्यों से आ रहे प्रवासियों के रहने, खाने के लिए राज्य सरकार ने क्वारंटाइन सेंटर में सभी प्रकार की व्यवस्था की है। इसके बावजूद कई प्रवासी क्वारंटाइन सेंटर से भाग रहे हैं। ऐसी स्थिति में सामान्य असावधानी कई लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है। इस तरह के नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है।
अपने परिवार एवं अपने जीवन की सुरक्षा के लिए क्वारंटाइन में रहते हुए नियम मानने के लिए ओडिशा आ रहे प्रवासियों से मुख्यमंत्री ने अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ओडिशा अच्छी स्थिति में है। लाखों की संख्या में लोग दिन रात काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग बाहर राज्य से आ रहे हैं, वे अपने उत्तरदायित्व का निर्वन करें। इसका उल्लंघन होने पर सरपंच प्रशासन को सूचित करेंगे। इसके बाद नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि कहीं पर क्वारंटाइन सेंटर से तो कहीं पर राज्य को लौटने वाले प्रवासी रास्ते से ही प्रवासी खिसक जा रहे हैं। इसके अलावा क्वारंटाइन सेंटर में भी व्यक्तिगत दुराव का पालन नहीं कर रहे हैं। कुछ तो अनुशासनहीन आचरण करने के साथ मौज मस्ती कर रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने की संभावना अधिक है। ऐसे में यदि इस तरह की घटना सामने आती है तो फिर नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा सख्त कदम उठाए जाने की चेतावनी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने संदेश में दिया है।