स्वतंत्रता दिवस पर भुवनेश्वर में सीएम नवीन पटनायक ने फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि हमारी सरकार ने इन्हें 1 फीसद ब्याज पर कर्ज दे रही है। राज्य में आज से ही बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना शुरू की गई है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 15 Aug 2018 01:48 PM (IST)Updated: Wed, 15 Aug 2018 07:13 PM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी भुनेश्वर में महात्मा गांधी मार्ग पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तिरंगा फहराते हुए राज्य स्तरीय परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसान, महिला व नौजवानों के विकास के लिए प्रतिवद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने इन्हें 1 फीसद ब्याज पर कर्ज दे रही है। राज्य में आज से ही बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना शुरू की गई है। कोई मदद करें या ना करें आपके सहयोग से आप के कल्याण के लिए इस योजना को सफलता के साथ कार्यकारी किया जाएगा। इससे ओडिशा के 70 लाख परिवार को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने एशियन एथलेटिक्स मीट को सफलता के साथ आयोजित किया और आगामी नवंबर महीने में आयोजित होने जा रही हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता हम सब के लिए गर्व की बात है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें