विश्वकप हॉकी से पहले होगा सिटी बस सेवा का संप्रासारण
विश्वकप हॉकी से पहले राजधानी भुवनेश्वर में सिटी बस सेवा का संप्रसारण किया
जासं, भुवनेश्वर : विश्वकप हॉकी से पहले राजधानी भुवनेश्वर में सिटी बस सेवा का संप्रसारण किया जाएगा। इसके लिए राजधानी में दो पैकेज में 200 सिटी बस लाने की योजना है, जिसमें से 150 सिटी बस अगले महीने अक्टूबर में आ जाएगी। दिसंबर में अन्य 50 बस भी आएंगी। नवंबर के पहले सप्ताह में नई सिटी बस सेवा आरंभ करने की योजना है। सिटी बस के लिए राजधानी में 200 बस स्टाप बनाए जाएंगे। इसके लिए 21.20 करोड़ रुपये भुवनेश्वर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (पीएससीएल) देगी। बुधवार को आयोजित वीएससीएल की 10वें बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
विकास कमिश्नर तथा बीएससीएल बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स के अध्यक्ष आर बालकृष्णन की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई थी। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी भुवनेश्वर के विभिन्न प्रोजेक्ट के बारे में भी बैठक में चर्चा हुई है। भुवनेश्वर-कटक-पुरी-खुर्दा इलाके में सिटी बस सेवा के संप्रसारण करने के लिए सरकार की तरफ से कैपिटल रीजनल अर्बन ट्रांसपोर्ट (क्रुट) का गठन किया गया है। क्रुट के अधीन में सिटी बस सेवा का संचालन होगा जबकि इसे और सुदृढ़ करने के लिए बीएससीएल ने आíथक मदद दी है। भुवनेश्वर सिटी बस आधुनिकीकरण प्रोजेक्ट में राजधानी में सिटी बस सेवा विकसित होगी।