Move to Jagran APP

चार दिवसीय भारतीय चलचित्र महोत्सव शुरू

स्थानीय गुरु केलूचरण महापात्र ओडिशा अनुसंधान केंद्र में चार दिवसीय भारतीय चलचित्र महोत्सव शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 11:19 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 06:21 AM (IST)
चार दिवसीय भारतीय चलचित्र महोत्सव शुरू
चार दिवसीय भारतीय चलचित्र महोत्सव शुरू

जासं, भुवनेश्वर : स्थानीय गुरु केलूचरण महापात्र ओडिशा अनुसंधान केंद्र में चार दिवसीय भारतीय चलचित्र महोत्सव शुरू हो गया है। प्रख्यात चलचित्र निर्माता- निदेशक मनमोहन महापात्र और निदेशक मृणाल सेन को समर्पित इस बार के महोत्सव में कुल 45 फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। पहले दिन दिवंगत मनमोहन महापात्र की फिल्म भीड़ा माटीर स्वर्ग प्रदर्शित की गई। इस मौके पर कलाकार देवाशिष बेउरा की कला प्रदर्शनी भी लगाई गई है। ओडिशा चलचित्र समाज के संपादक सुब्रत बेउरा के संचालन में आयोजित उदघाटन समारोह के उपरांत कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें चलचित्र निर्माता रोनी सेन, फाहिम ईसाद, अबान राजा प्रमुख ने अपने अपने विचार रखे। छात्र-छात्रों के मध्य चलचित्र पर एक प्रतियोगिता भी की गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.