सपा ने फूंका छग के मुख्यमंत्री रमन ¨सह का पुतला
बरगढ़ जिला के बीजेपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में प्रचार करने आ रह
भुवनेश्वर : बरगढ़ जिला के बीजेपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में प्रचार करने आ रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन ¨सह का समाजवादी पार्टी (सपा) ने विरोध किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवि बेहरा के नेतृत्व में सपाइयों ने मास्टर कैंटीन चौक पर रमन सिंह का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। इस मौके पर सपाध्यक्ष ने कहा कि महानदी के ऊपरी हिस्से में छग की भाजपा सरकार निर्माण कर ओडिशावासियों के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार कर रही है। राज्य की जीवन धारा कही जाने वाली महानदी से पानी को बंद कर ओडिशा को मरुस्थल बनाने जैसा षडयंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि रमन ¨सह ओडिशा आएंगे तो सपा उनका विरोध करेगी और उन्हें काला झंडा दिखाएगी। इस अवसर पर सुदर्शन प्रधान, विजय बेहरा, संवित दास, सुनील मिश्र प्रमुख उपस्थित थे।