विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Puri Bus Accident: पुरी में जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन कर लौट रही बस पलटी, 52 यात्री घायल; कुछ की हालत गंभीर

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2022 01:22 PM (IST)

Puri Bus Accident उत्तर प्रदेश से आयी तीर्थ यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त 52 यात्री घायल हो गए। सभी तीर्थ यात्रियों को ...और पढ़ें

Puri Bus Accident: बस नियंत्रण खोकर पलट जाने से उसमें सवार कई तीर्थयात्री घायल हो गए हैं।
Puri Bus Accident: बस नियंत्रण खोकर पलट जाने से उसमें सवार कई तीर्थयात्री घायल हो गए हैं।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Puri Bus Accident: उत्तर प्रदेश से तीर्थ यात्रियों को लेकर आयी एक तीर्थयात्री बस नियंत्रण खोकर पलट जाने से उसमें सवार कई तीर्थयात्री घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों को तुरन्त

स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उसी बस से रवाना कर दिए जाने की जानकारी जाजपुर जिला पानीकोइली थाना प्रभारी चिन्मयी बेहेरा ने दैनिक जागरण से बात करते हुए दी है।

52 यात्री थे सवार

पानीकोइली थाना प्रभारी चिन्मयी बेहेरा ने कहा है कि तीर्थयात्री बस का नंबर यूपी 70 ईटी 1025 है। इस बस को तीर्थयात्रियों ने उत्तर प्रदेश के नेपालगंज से बुक किया था। इसमें कुल 52 यात्री सवार थे। दुर्घटना में यात्रियों सामान्य चोट लगी थी, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद उनके गंतव्य स्थल के लिए रवाना कर दिया गया।

अनियंत्रित हो पलट गई बस

जानकारी के मुताबिक पुरी से लौट रही यूपी 70 ईटी 1025 नंबर वाली तीर्थ यात्री बस आज सुबह जाजपुर जिले के पाणीकोइली शाहापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 16 पर नियंत्रण खोकर पलट गई थी। बस में कुल 52 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही जाजपुर जिला पाणीकोइली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जाजपुर रोड मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया।

जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन कर लौट रहे थे भक्‍त 

घायलों में से दो महिला यात्री और एक पुरुष को थोड़ा गम्भीर चोट लगी थी। इन सभी को प्रथामिक इलाज करने के बाद छोड़ दिया है। सभी यात्री पुरी में जगन्नाथ महाप्रभु (Puri Jagannath Temple) का दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश लौट रहे थे कि जाजपुर जिला पाणीकोइली के नजदीक बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई, जिससे यह दुर्घटना हुई है।

यह भी पढ़ें-

पीएम नरेन्‍द्र मोदी के संबोधन ने श्‍योपुर की महिलाओं का जीत लिया दिल, आंखों से छलक पड़े आंसू

Cheetahs in MP:अफ्रीका से तीन चरणों में भारत लाएं जाएंगे 80 चीते, कूनो में चार और छोड़े जाएंगे