Move to Jagran APP

Budget session of Odisha assembly: राज्यपाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Budget session of Odisha assembly अोडिशा विधानसभा का बजट अधिवेशन सोमवार से शुरू हुआ, अधिवेशन की शुरुआत राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल को गार्ड आॅफ आनर देकर की गयी।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 12:53 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 12:53 PM (IST)
Budget session of Odisha assembly: राज्यपाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
Budget session of Odisha assembly: राज्यपाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

भुवनेश्वर, जेएनएन। Budget session of Odisha assembly राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल के पारंपरिक अभिभाषण के साथ राज्य विधानसभा का बजट अधिवेशन सोमवार से शुरू हुआ है। बजट अधिवेशन के प्रारंभ में राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल को गार्ड आॅफ आनर दिया गया। इसके बाद राज्यपाल ने दिवंगत नेता एवं जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। पहली बार ओडिशा विधानसभा में अपना अभिभभाषण रख रहे राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को सदन के सामने रखा तो कांग्रेस के विधायक कक्ष त्याग कर बाहर निकल गए। 

loksabha election banner

राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए राज्य ने पूरे देश में उदाहरण पेश किया है। ग्लोबल ब्रांड के तौर पर ओडिशा ने अपनी पहचान बनायी है।  

राज्य सरकार की कालिया योजना से किसानों का विकास होगा। कालिया योजना किसानों की सहायता के लिए है। इससे सभी वर्ग के किसानों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सरकार ने 65 हजार किसानों को मोबाइल दिया है। किसानों को एक प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दिया जा रहा है आगामी अप्रैल से बिना ब्याज के किसानों को ऋण देने की योजना सरकार ने बनाई है। है। राज्य में कृषि उत्पादन बढ़ा है, पांच बार ओडिशा को इसके लिए कृषि कर्मठ पुरस्कार भी मिल चुका है। 

पिछले 10 साल में किसानों की आय दुगुनी हुई है। राज्यपाल ने कहा कि बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना से लोगों को लाभ मिल रहा है। राज्य में एमबीबीएस संख्या 450 से बढ़कर 1050 तक पहुंच गई है। 2500 से अधिक डाक्टरी पद बनाए गए हैं। राज्यपाल ने कहा कि महानदी पोलावरम के लिए सरकार की लड़ाई जारी है। राज्य में तेजी से औद्योगिक विकास हो रहा है। ग्रामीण गृह निर्माण में ओडिशा अग्रणी राज्य है। सरकार द्वारा 20 लाख आवास निर्माण किया गया है। वसुधा योजना पूरी तरह से कार्यकारी हो रही है। 314 ब्लाक में आम गां आम विकास कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका है। आम गां आम विकास सरकार की अच्छी योजना है।

ग्रामीण रास्ता निर्मण को सरकार महत्व दे रही है। इस साल 9230 किमी. ग्रामीण रास्ते का निर्माण किया गया है। विभिन्न रास्तों में छोटे बड़े 130 ब्रीज बनाए गए हैं। गुणात्मक शिक्षा के लिए ओड़िशा के 28 जिला में ओड़िशा आदर्श विद्यालय बनाया जा रहा है। 5 लाख हिताधिकारी मधुबाबू पेंशन योजना में शामिल हुए हैं। हिताधिकारियों को प्राप्य सुनिश्चित करने के लिए पीठा योजना कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उसी तरह से स्मार्ट सिटी के क्षेत्र में भुवनेश्वर को देश में पहला स्थान मिल चुका है। ग्रीन महानदी मिशन के तहत व्यापक मात्रा में पौधा रोपण किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक 5 एवं 6 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा में चर्चा होगी। 7 फरवरी को वित्तमंत्री शशि भूषण बेहेरा बजट पेश करेंगे। 8 फरवरी को लेखनुदान बिल पेश करने का कार्यक्रम है। यह अधिवेशन 12 फरवरी तक चलेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.