Move to Jagran APP

ममिता मेहेर हत्याकांड को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का हल्ला बोल प्रदर्शन: रणक्षेत्र में तब्दील हुआ पीएमजी चौक

ममिता मेहेर हत्याकांड को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का राजधानी में हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। पीएमजी चौक रणक्षेत्र में तब्दील हुआ भाजपा कार्यकर्ता एवं पुलिस के बीच धक्का मुक्की कार्यकर्ताओं ने पुलिस बस को तोड़ा पुलिस ने किया लाठी चार्ज सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 02:45 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 02:47 PM (IST)
ममिता मेहेर हत्याकांड को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का हल्ला बोल प्रदर्शन: रणक्षेत्र में तब्दील हुआ पीएमजी चौक
भुवनेश्वर में विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन करते ए‌वं बैरिकेड तोड़ते भाजपा कार्यकर्ता।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ममिता मेहेर हत्याकांड मामले में गृहराज्य मंत्री दिव्य शंकर मिश्र का इस्तीफा एवं मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए भुवनेश्वर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से गुरुवार को विधानसभा के सामने पीएमजी चौक पर हल्लाबोल प्रदर्शन किया गया। हल्ला बोल प्रदर्शन के दौरान पुलिस एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई है। इसी बीच पुलिस बस को भी उत्तेजित कुछ लोगों ने तोड़ दिया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

loksabha election banner

बहुचर्चित ममिता मेहेर हत्याकांड को लेकर विधानसभा के अन्दर एवं बाहर भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी है। भाजपा विधायकों के विरोध प्रदर्शन के कारण एक तरफ जहां पिछले एक सप्ताह से सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है तो वहीं दूसरी तरफ आज सदन के बाहर भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए पुलिस के बस को तोड़ दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आज भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता राज्य पार्टी दफ्तर से रैली में निकले और पुलिस के बैरिकेड को तोड़ते हुए विधानसभा की तरफ आगे बढ़ गए।

बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने के प्रयास किया। इसे विधानसभा की तरफ बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जब हिरासत में लेने का प्रयास किया तो फिर इनके बीच नोकझोक एवं धक्का मुक्की हुई। इस बीच आक्रोशित कुछ लोगों ने वहां खड़ी पुलिस के बस को तोड़ दिया। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज करते हुए कई भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा के एक कार्यकर्ता ने कहा है कि ओडिशा में धृतराष्ट्र की सरकार चल रही है। नवीन धृतराष्ट्र की तरह बैठे हैं और सैकड़ों की संख्या में दुर्योधन एवं दु:शासन को दुष्‍कर्म एवं हत्या करने के लिए छोड़ दिया है। इसके बाद उनकी सुरक्षा कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.