Move to Jagran APP

महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन

राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार मुद्दे को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की ओर से राजधानी में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 06:24 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:23 AM (IST)
महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ  भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन
महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन

संसू, भुवनेश्वर : राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार मुद्दे को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने राजधानी में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। जगह-जगह पुलिस के साथ मोर्चा कार्यकर्ताओं की भिड़ंत होने की खबर है। मुख्यमंत्री के आवास (नवीन निवास) की ओर बढ़ रही भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एयरपोर्ट मार्ग पर आगे बढ़ते हुए भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते पर रोक लिया मगर कुछ कार्यकर्ता गलियों से होते हुए एयरपोर्ट ट्रैफिक पोस्ट तक पहुंच गई। इससे हड़बड़ाई पुलिस की ओर से महिला पुलिस कर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग करते हुए गाड़ियों में बैठा लिया। इसे लेकर पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की भी हुई। इधर, पुलिस के बल प्रयोग का विरोध करते हुए महिलाओं ने सड़क पर लेटकर अपना प्रदर्शन जारी रखा। भाजपा महिला मोर्चा की नेता प्रभाति परिडा, सूरमा पाढी को पहले रोका गया। इससे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। एयरपोर्ट ट्रैफिक पोस्ट पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद पलासपल्ली इलाके से महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का हुजूम नवीन निवास की ओर बढ़ चला। इस उग्र प्रदर्शन के चलते पुलिस को स्थिति नियंत्रण करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। राज्य में महिलाओं पर बढ रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार पर तीखा हमला किया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म की खबरें मिल रही हैं मगर सरकार के कानों तले जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार चैन की नींद सो रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.