Move to Jagran APP

डबल इंजन वाली भाजपा सरकार बनाएंगे ओडिशावासी : धर्मेद्र प्रधान

डिमिसर में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार की कालिया योजना में कितने लोगों को लाभ मिला है यह किसी को नहीं पता है।

By Edited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 09:48 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 09:48 PM (IST)
डबल इंजन वाली भाजपा सरकार बनाएंगे ओडिशावासी : धर्मेद्र प्रधान
डबल इंजन वाली भाजपा सरकार बनाएंगे ओडिशावासी : धर्मेद्र प्रधान

भुवनेश्वर, जेएनएन। गरीब परिवार के विकास पर हर किसी ने आंख बंद कर लिया है, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के विकास पर ध्यान दे रहे हैं। केवल विकास की योजना ही नहीं बल्कि देश भी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है। मोदी जी के गरीब कल्याण योजना के लिए ओडिशा के लोग इस बार भाजपा को दिल्ली एवं भुवनेश्वर में डबल इंजन वाली सरकार देने की बात केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कही है।

loksabha election banner

गंजाम जिला के आसिका, खलिकोट एवं नयागढ़ जिला अंतर्गत ओड़गां ब्लॉक के रणपुर चुनाव क्षेत्र डिमिसर में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रधान ने नवीन पटनायक सरकार पर सीधा हमला किया। कहा कि राज्य सरकार की कालिया योजना में कितने लोगों को लाभ मिला है, यह किसी को नहीं पता है। प्रधानमंत्री ने भारत वर्ष के गरीबों के लिए प्रत्येक घर के पीछे वाíषक 5 लाख रुपये का इलाज मुफ्त कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू किया है, मगर ओडिशा सरकार ने इसे राज्य में लागू नहीं किया।

राज्य सरकार की बीजू स्वास्थ्य योजना में देश के अन्य किसी भी अस्पताल में लोगों को लाभ नहीं मिलने वाला है। राज्य में मोदी जी की लोकप्रियता न बढ़ जाए, इसके लिए नवीन ने यहां आयुष्मान भारत योजना को ही लागू नहीं किया। प्रधान ने कहा कि भाजपा की सरकार आने से पहले 20 लाख परिवार के पास एलपीजी गैस का संयोग था। आज यह संख्या 75 लाख तक पहुंच गई है। केवल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में ही ओडिशा में 40 लाख परिवार एलपीजी संयोग लिए हैं। इसी तरह से 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने की व्यवस्था की गई है।

इस योजना में राज्य के 45 लाख किसान परिवार को लाभ मिलता मगर नवीन बाबू ने अभी तक किसानों की सूची ही दिल्ली नहीं भिजवायी है। प्रधान ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि 2009 से 2014 के दौरान कांग्रेस के शासन के समय 25 लाख 57 हजार घर बने थे। वहीं नरेंद्र मोदी के शासन में 1 करोड़ 40 लाख घर बने है। पहले एक घर के पीछे 75 हजार रुपये मिलता था तो इस समय एक घर के पीछे 1 लाख 50 हजार रुपये मिल रहा है। 2022 तक पूरे देश में एक भी गरीब ऐसा नहीं होगा जिसके सिर पर छत नहीं होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.