Move to Jagran APP

नवीन सरकार ने सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों का किया : धर्मेद्र प्रधान

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के दो दिवसीय अधिवेशन के समापन समारोह में धर्मेद्र प्रधान ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला।

By Edited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 07:52 AM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 08:46 AM (IST)
नवीन सरकार ने सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों का किया : धर्मेद्र प्रधान
नवीन सरकार ने सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों का किया : धर्मेद्र प्रधान

भुवनेश्वर, जेएनएन। श्रीक्षेत्र धाम पुरी के तालबडि़या में आयोजित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के दो दिवसीय अधिवेशन के समापन समारोह में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला। कहा कि 19 साल से ओडिशा में जो सरकार चल रही है उसने सबसे ज्यादा नुकसान सूबे के आदिवासी भाई-बहनों का किया है। आदिवासी जनता कलिंगनगर गोलीकांड को नहीं भूली है। हम कारखाना लगाने का विरोध नहीं कर रहे हैं मगर आदिवासी भाइयों की हत्या कर उद्योग लगाना हमारी संस्कृति नहीं है और हम इसका विरोध करते हैं। यह राज्य सरकार की आदिवासी नीति को स्पष्ट करती है।

loksabha election banner

प्रधान ने फुलवाणी में दलित आदिवासियों की हत्या का भी जिक्र किया। कहा कि सूबे में खराब शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था का सबसे ज्यादा खामियाजा आदिवासी भाई-बहनों को भुगतना पड़ रहा है। प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासियों के विकास के लिए पैसा भेज रही है, मगर राज्य सरकार उसे खर्च नहीं कर पा रही है। इस भ्रष्ट सरकार को अब बदलने की जरूरत है। ओडिशा के भाई-बहन इसका नेतृत्व लेंगे और राज्य में सरकार बदलने के साथ केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में पूर्ण योगदान देंगे।

मोदी सरकार ने समझा जनजातियों को दुख-दर्द : नेताम आदिवासी जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रामविचार नेताम ने कहा कि केंद्र में जो सरकार चल रही है, उसने हमारे दुख दर्द को समझा है। गैस से लेकर पक्का मकान देने तक मोदी सरकार ने दिया है। उन्होंने एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। इस दौरान केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, राज्य भाजपा अध्यक्ष बसंत पंडा, राज्य भाजपा प्रभारी अरुण ¨सह, सह संगठन मंत्री सौदान ¨सह, पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग प्रमुख उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.