Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुरी में BJP की इस दिन होगी राज्य कार्यकारिणी बैठक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा होंगे शामिल

    चुनाव के बाद ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के बाद आने वाली 19 एवं 20 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी पुरी में राज्य कार्यकारिणी बैठक करेगी। यह बैठक पुरी बलिया पंडा स्थित ब्लू लीली होटल में होगी। इसकी जानकारी राज्य के भाजपा उपाध्यक्ष बिरंचि नारायण त्रिपाठी ने दी है। इस बैठक का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।

    By Sheshnath Rai Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Tue, 16 Jul 2024 07:16 PM (IST)
    Hero Image
    19 और 20 जुलाई को पुरी में बीजेपी की राज्य कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे जेपी नड्डा

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यकारिणी बैठक 19 एवं 20 जुलाई को पुरी में होने जा रही है। इस बैठक का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।

    पुरी बलिया पंडा स्थित ब्लू लीली होटल में यह बैठक होने की जानकारी राज्य भाजपा उपाध्यक्ष बिरंचि नारायण त्रिपाठी ने दी है।

    ये होगी बैठक की टाइमिंग

    चुनाव के बाद केन्द्र में तीसरी बार एवं ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के बाद यह बैठक हो रही है। 19 जुलाई की सुबह 10:30 बजे पदाधिकारियों की बैठक होगी। अपराह्न 2:30 कार्यकारिणी बैठक का उद्घाटन किया जाएगा एवं बैठक 20 जुलाई की शाम तक चलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये लोग होंगे बैठक में उपस्थित

    राज्य के सभी नेता इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। इसमें 2024 चुनाव के समय विधानसभा एवं लोकसभा संयोजक, जिला महासचिव, अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी सदस्य, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, सभी मंत्री, सांसद, विधायक, केन्द्र मंत्री उपस्थित रहेंगे।

    राज्य प्रभारी सुनील बंसल, राज्य प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर के साथ सह प्रभारी लता उसेंडी भी बैठक में उपस्थित रहेंगी। इस बैठक में राजनीतिक परिस्थिति, सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी और आगामी दिनों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

    ये भी पढ़ें-

    Odisha News: राजभवन से हटाए गए ASO, अब इस विभाग में हुआ तबादला; राज्यपाल के बेटे पर पिटाई का लगाया था आरोप

    Odisha News: ओडिशा राजभवन के एएसओ से मारपीट में कुक पर गिरी गाज, राज्यपाल ने कार्रवाई कर दिखाया बाहर का रास्ता