Move to Jagran APP

Odisha Assembly Election 2019: ओडिशा विस चुनाव के लिए भाजपा ने घोषणा पत्र में किए ये वादे

Odisha Assembly Election 2019. भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 12:30 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 02:14 PM (IST)
Odisha Assembly Election 2019: ओडिशा विस चुनाव के लिए भाजपा ने घोषणा पत्र में किए ये वादे
Odisha Assembly Election 2019: ओडिशा विस चुनाव के लिए भाजपा ने घोषणा पत्र में किए ये वादे

भुवनेश्वर, जांस। भाजपा ने भुवनेश्वर में रविवार को ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है।

loksabha election banner

  

भुवनेश्वर में ओडिशा के लिए पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि घोषणापत्र 9 बिंदुओं पर आधारित है। ये न्यू ओडिशा के विकास के लिए हमारी दृष्टि के नौ स्तंभ हैं।

अमित शाह ने कहा कि हम दुष्कर्म के दोषियों के लिए मृत्युदंड का वादा करते हैं। किसानों को 0 फीसद ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। मझोले किसानों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये माह पेंशन दी जाएगी। कौशल ओडिशा के लिए 3500 करोड़ रुपये, 5 साल में 20 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। 1000 करोड़ रुपये का स्टार्टअप शुरू किया जाएगा।

ओडिशा के बरगढ़ में अमित शाह ने कहा कि मैं धर्मेंद्र प्रधान को सुन रहा था। वह धाराप्रवाह ओडिया बोल रहे थे। क्या नवीन बाबू ओडिया में 5 पंक्तियों को भी बिना कागज देखे देख सकेंगे? वह आदमी जो 19 वर्ष तक सीएम होने के बाद भी ओडिया नहीं बोल सकता, वह कभी भी ओडिशा के कल्याण के लिए काम नहीं कर सकता

चिटफंड ठगों को मिलेगा कठोर दंड, हर जिला में खुलेगा मेडिकल कॉलेज
चिटफंड के प्रभावितों को उनके पैसे वापस किए जाएंगे इसके साथ ही ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात राज्य भाजपा की तरफ से रविवार को जारी किए गए चुनाव घोषणा पत्र में कही गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में राज्य भाजपा की तरफ से आज चुनाव घोषणा पत्र जारी किया गया। चुनाव घोषणा पत्र में कहा गया है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद आयुष्मान योजना लागू की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान योजना भी लागू की जाएगी। इसके साथ ही भाजपा के संकल्प पत्र में गरीबों के विकास पर महत्व दिया गया है। भाजपा की सरकार बनने के बाद तीन महीने के अंदर पेशा कानून लागू किया जाएगा।

किसानों को बिना किसी ब्याज के कर्ज दिया जाएगा। इसके साथ ही उद्योग अच्छी शिक्षा एवं रोजगार पर पार्टी ने फोकस रखा है। 2022 तक सभी को घर, पानी बिजली के साथ स्वास्थ्य सेवा देने का आश्वासन दिया गया है। इसके अलावा पूरी को देश की सांस्कृतिक राजधानी बनाने की बात भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में उल्लेख की है ‌। राज्य से भ्रष्टाचार एवं गुंडागर्दी को खत्म करने की बात घोषणा पत्र में उल्लेख किया गया। राज्य के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की बात हुई पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में लिखते हैं इसके अलावा पांच हाईटेक मेडिकल सेंटर स्थापित करने की का भी आश्वासन दिया गया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर दो साल के अंदर बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी इसके साथ ही दो साल में 2000000 बच्चों को स्किल डेवलपमेंट दिया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बीजू जनता दल दल का शासन कांग्रेश से भी बदतर हो गया है। दूर दृष्टि की कमी एवं भ्रष्टाचार ओडिसा को पतन की तरफ ले जा रहा है। शाह ने कहा कि खदान एवं भ्रष्टाचार में शामिल नेताओं को टिकट दिया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्र मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा, भाजपा के राज्य प्रभारी अरुण सिंह, वरिष्ठ नेता विश्व भूषण, विजय महापात्र प्रमुख उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.