भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किए लिंगराज मंदिर के दर्शन
भाजपा अध्यक्ष अपने प्रवास के दौरान राज्य के नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को 120 सीट दिलाने का गुरुमंत्र देंगे।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा विधानसभा चुनाव में120 प्लस टारगेट लेकर भुवनेश्वर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज सुप्रसिद्ध लिंगराज मंदिर के दर्शन किए।
तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अपने प्रवास के दौरान राज्य के नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को 120 सीट दिलाने का गुरुमंत्र देंगे। कल एक राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह को एक विशाल रैली में एयरपोर्ट पर पारंपरिक नृत्य गीत के साथ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का भव्य स्वागत किया।
Odisha: BJP President Amit Shah visits Bhubaneswar's Lingaraj Temple pic.twitter.com/mnVDKQTT1L— ANI (@ANI) September 7, 2017
देश के सबसे गरीब आठ जिलों में भाजपा को जिला परिषद में पूर्ण बहुमत मिलना इस मिशन केसफलता के एक कड़ी है। शाह के तीन दिन के प्रवास से राज्य कैडर को नई ऊर्जा मिलेगी, निश्चित रूप से यह मिशन पूरा होगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र ने कहा कि अमित शाह के दौरे से संगठन और मजबूत होगा और हम अपने 120 प्लस मिशन को निश्चित रूप से पूरा करेंगे।
यह भी पढ़ें: अमित शाह पहुंचे भुवनेश्वर, बनाएंगे ये रणनीति