Move to Jagran APP

सूबे के लोग चाहते हैं बड़ा बदलाव : प्रधान

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 15 व 16 अप्रैल को राजधानी

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Apr 2017 02:48 AM (IST)Updated: Tue, 04 Apr 2017 02:48 AM (IST)
सूबे के लोग चाहते हैं बड़ा बदलाव : प्रधान
सूबे के लोग चाहते हैं बड़ा बदलाव : प्रधान

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 15 व 16 अप्रैल को राजधानी के जनता मैदान में आयोजित की गई है। जिसकी तैयारी को ले पार्टी की राज्य ईकाई पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। दूसरे दल के नेताओं को भी अपनी पार्टी में शामिल कराने के लिए पूरे दमखम से भाजपा के नेता जुटे हैं। रविवार को करीब नौ जिलों से बीजद एवं कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हुए। इसमें ओलीउड के जाने- माने हास्य अभिनेता हरिहर महापात्र का भी नाम शामिल है।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश कार्यालय मिश्रण पर्व आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान की उपस्थिति में विभिन्न दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा भी उपस्थित थे।

वहीं अनुगुल जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व उप नगरपाल प्रताप प्रधान के नेतृत्व में अनुगुल कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हुए। जकि नयागढ़ जिले के पूर्व विधायक व पीसीसी के पूर्व महासचिव सीताकांत मिश्र के साथ भी जिला के कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। जाजपुर जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ बीजद नेता अशोक कुमार बल अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। वहीं कटक जिले के आठगड़ चुनाव क्षेत्र, कटक सदर अंतर्गत कंटपड़ा ब्लॉक के भी बीजद नेता भाजपा में शामिल हुए।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि सूबे की सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है। बीजद के नेता अब बीजद छोड़कर भाजपा में मिलना शुरू कर दिए हैं। जमीनी स्तर के लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता मान चुके हैं। ओडिशा के लोग अब बड़े बदलाव के लिए मन बना लिए हैं। उन्होंने कहा कि किस पार्टी में क्या चल रहा है, उस पर अब भाजपा को सोचने की जरूरत नहीं है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बारे में प्रधान ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अभी दो साल का समय है। चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति भुवनेश्वर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तैयार की जाएगी। मोदी शासन के तीन साल बाद उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के साथ ही कई राज्यों में मिली सफलता ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को प्रमाणित किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.