Move to Jagran APP

भाजपा छोड़ समर्थकों संग बीजद में शामिल हुई मीनाक्षी प्रियदर्शनी

राज्य की बीजू जनता दल (बीजद) सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर आगे बढ़ रही भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 04:40 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 04:40 PM (IST)
भाजपा छोड़ समर्थकों संग बीजद में शामिल हुई मीनाक्षी प्रियदर्शनी
भाजपा छोड़ समर्थकों संग बीजद में शामिल हुई मीनाक्षी प्रियदर्शनी

संसू, भुवनेश्वर: राज्य की बीजू जनता दल (बीजद) सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर आगे बढ़ रही भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा कार्यकारिणी की सदस्य तथा महिला मोर्चा नेता मीनाक्षी प्रियदर्शनी ने बीजद का हाथ थाम लिया है। मुख्यमंत्री के कल्याण कार्यक्रम की सराहना करते हुए मीनाक्षी ने कहा कि नवीन बाबू के नेतृत्व एवं जनहित कार्य के प्रति आकृष्ट होकर मैंने बीजू जनता दल का दामन थामा है। मीनाक्षी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं को बीजद में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके आने से दल की ताकत बढ़ेगी।

loksabha election banner

इस मौके पर मीनाक्षी के अलावा भाजपा के भुवनेश्वर जिला उपाध्यक्ष पुरंजन पाढ़ी, सचिव सदाशिव जेना, ओबीसी मोर्चा के सचिव सुशील प्रधान, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बेबिना प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता भाजपा छोड़कर बीजू जनता दल में शामिल हो गए हैं। इसके लिए नवीन निवास में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.