विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा पांडियन का वीडियो, BJP ने कहा- CM पटनायक संग ऐसा रवैया नहीं बर्दाश्‍त

Published: Wed, 29 May 2024 04:08 PM (IST)

Odisha News भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो इस वक्‍त चर्चा का विषय बना हुआ ...और पढ़ें

पांडियन के वायरल हो रहे वीडियो का स्‍क्रीनशॉर्ट
पांडियन के वायरल हो रहे वीडियो का स्‍क्रीनशॉर्ट

HighLights

  1. ओडिशा के मुख्यमंत्री के लिए इस तरह के अपमान को कभी नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: भाजपा
  2. 27 मई को मुख्‍यमंत्री के केंद्रपाड़ा दौरे का बताया जा रहा वीडियो

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha News : भारतीय जनता पार्टी ने वीके पांडियन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इंटरनेट पर एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख सह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की कुर्सी के पास वीके पांडियन अपना पैर रखे नजर आ रहे हैं, जो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो राज्य की राजनीति में स्तब्ध कर देने वाला है।

भाजपा ने कहा- ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय

राज्य भाजपा द्वारा जारी वीडियो में चेतावनी दी गई है कि ओडिशा के मुख्यमंत्री के लिए इस तरह के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा ने कहा कि हमारी संस्कृति में ऐसी परंपरा नहीं है। भाजपा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष समीर महांती ने भी की निंदा

प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष समीर महांती ने कहा कि एक वीडियो में दिखाया गया था कि एक तमिल बाबू मुख्यमंत्री के हाथ को जबरन पकड़ रहे हैं। अब आज एक और वीडियो सामने आया है, इसमें बीजद के एक नेता मुख्यमंत्री का पैर छूने के लिए झुकते हैं और उसी समय पांडियन अपने पैर से मुख्यमंत्री को आगे बढ़ा रहे हैं। यह कहां की संस्कृति है। हमारे मुख्यमंत्री के प्रति इस तरह का अपमान सभ्य समाज में बर्दाश्त किया जा सकता है क्या?

मुख्‍यमंत्री संग किया जा रहा बुरा बर्ताव: भाजपा 

भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी भी उनके साथ खराब व्यवहार करने में पीछे नहीं है। उल्लेखनीय है कि 27 मई को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक केंद्रपाड़ा दौरे पर एक चुनाव सभा को संबोधित करने गए थे। उसी समय का यह वीडियो होने की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री को सार्वजनिक जगह पर इस तरह से अपमानित करने के प्रयास की हर कोई निंदा कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

'अचानक क्‍यों बिगड़ी नवीन बाबू की तबीयत...?' मयूूरभंज में CM पटनायक को लेकर चिंति‍त दिखे PM मोदी, कहा- हो सकती है साजिश

ओडिशा में 1 जून से पहले हैवीवेट नेताओं का लगा रहेगा आना-जाना, 27 से 30 तक राहुल- खड़गे और मोदी- शाह करेंगे प्रचार