Move to Jagran APP

नगड़ा जा रहे भाजपा नेताओं का बीजद ने किया विरोध

पूर्व मुख्यमंत्री गिरधर गमांग के नेतृत्व में नगड़ा जा रहे भाजपा प्रतिनिधि मंडल वहां पहुंच गया। भाजपा के काफिले को देखकर बीजद कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 29 Jul 2017 12:24 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jul 2017 12:24 PM (IST)
नगड़ा जा रहे भाजपा नेताओं का बीजद ने किया विरोध
नगड़ा जा रहे भाजपा नेताओं का बीजद ने किया विरोध

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। नगड़ा दौरे पर गए भाजपा प्रतिनिधि मंडल को बीजू जनता दल कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध का कड़ा सामना करना पड़ा है। बाद में पुलिस बल की सहायता से उन्हें आगे ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक ाजपुर जिला के 53नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एवं स्थानीय विधायक प्रीति रंजन घड़ेई के फोटो वाली एक र्होिडंग लगी थी, जिसे किसी ने फाड़ दिया

loksabha election banner

था। इसका आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाते हुए रांसोल सरपंच विश्वजीत महांती एवं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भगवती महांत के नेतृत्व में सैकड़ों बीजद कार्यकर्ता चमका-मंगलपुर मार्ग पर सबसे भीड़ भाड़ वाले एटीएम चौक के पास धरना पर बैठ गए थे।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री गिरधर गमांग के नेतृत्व में नगड़ा जा रहे भाजपा प्रतिनिधि मंडल वहां पहुंच गया। भाजपा के काफिले को देखकर बीजद कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। जिसके जवाब में भाजपा कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए। ऐसी स्थिति में एटीएम चौक पर टकराव की स्थिति पैदा हो गई। दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहे।

ऐसे में सुकींदा के तहसीलदार एवं र्कंलगनगर के आरक्षी अधीक्षक दोनों दल के सदस्यों वहां से हटाने का पूरा प्रयास किया मगर कोई सुनने को तैयार नहीं था। अंत में पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने विश्वजीत महांती, आशीष कुमार जेना, मोतीलाल महांत, जहांगीर खां, सालुका हनागा, सुभाष राय के साथ 13 बीजद कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया,

जिन्हें शाम के समय छोड़ दिया गया। दूसरी तरफ एक घंटा तक मौके पर रुके रहे भाजपा प्रतिनिधि दल के सदस्य बाद में नगड़ा को रवाना हुए। 

गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व कुपोषण से जूझ रही नगड़ा की दो साल की मानसी प्रधान की मौत हो गयी थी। जाजपुर जिले का यह गांव कुपोषण से नौनिहालों की मौतों का गांव बन चुका है। मानसी की मौत को मिलाकर अब तक यहां 20 मौते हो चुकी हैं। भाजपा राज्य उपाध्यक्ष समीर महंती ने कहा कि बीजू जनता दल के पांव की नीचे से जमीन खिसक रही है। उनके नेता और कार्यकर्ता बौखलाए हैं। भाजपा का प्रतिनिधि मंडल नगड़ा में कुपोषण पर नियंत्रण के सरकारी दावों की जांच पड़ताल को गया था। महंती ने इस घटना को लेकर बीजद सरकार की तीखी निंदा की। भाजपा प्रवक्ता सज्जन शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा है

कि शासक बीजद अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह की घिनौनी हरकत कर रहा है।

दूसरी तरफ बीजद विधायक दल के मुख्य सचेतक एवं प्रवक्ता अमर शतपथी ने कहा कि भाजपा लोगों का ध्यान बंटाने के लिए ऐसी घटनाएं प्रायोजित करती है। उन्होंने कहा कि नगड़ा में बाल एवं महिला सुरक्षा तथा कुपोषण पर नियंत्रण के समस्त जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। साढ़े 14 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना स्वीकृत की जा चुकी है। कंकरीट सड़क निर्माण का काम चल रहा है। दुर्गम पहाड़ी रास्ते में सड़क बनना बड़ा काम है। इलाज के अभाव में किसी को मरने नहीं दिया जाएगा। दोनों दलों में कथित संघर्ष भाजपा का एक राजनीतिक षडय़ंत्र है। पुलिस जांच करके कार्यवाही करेगी।

यह भी पढ़ें:  नवीन सरकार के रहते नहीं हो सकता ओडिशा का विकास: विजय सोनकर शास्त्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.