Move to Jagran APP

बीजद के खिलाफ भ्रष्टाचार को हथियार बनाएगी भाजपा

आगामी आम चुनाव में भाजपा बीजद के खिलाफ भ्रष्टाचार को अपना हथिय

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Jul 2018 05:06 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 05:06 PM (IST)
बीजद के खिलाफ भ्रष्टाचार को हथियार बनाएगी भाजपा
बीजद के खिलाफ भ्रष्टाचार को हथियार बनाएगी भाजपा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : आगामी आम चुनाव में भाजपा बीजद के खिलाफ भ्रष्टाचार को अपना हथियार बनाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह ओडिशा प्रभारी अरुण ¨सह ने यह बात भुवनेश्वर में पत्रकारों से बातचीत में कही। सिंह ने कहा कि राज्य भाजपा बीजू जनता दल के विधायकों और मंत्रियों के क्षेत्र में जाकर उनकी पोल खोलो अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि सत्ता दल के ऐसे नेताओं को चिह्नित किया जा चुका है जिनके खिलाफ कोई न कोई भ्रष्टाचार का आरोप हैं। ऐसे नेताओं के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर भाजपा कार्यकर्ता जनता की अदालत में गांव-गांव लेकर जाएंगे। यह अभियान पार्टी कार्यकर्ता टीम बनाकर चलाएंगे। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि मसीहा की तरह प्रस्तुत करनी है। केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

loksabha election banner

¨सह ने नवीन पटनायक की सरकार को लॉलीपॉप सरकार बताते हुए कहा कि ग्राम साथी, कृषक साथी, बीजू युवा वाहिनी जैसे संगठन जनता को सरकारी योजनाओं की गलत सूचनाएं देकर भ्रमित कर रहे हैं। चुनाव के लिहाज से गुमराह युवकों का सहारा लेकर बीजद सरकार ने जनता तक पहुंचने के लिए सारी तैयारी की है। अब असलियत भाजपा बताएगी। बीजू युवा वाहिनी के युवाओं को एक से दो हजार रुपये देकर बरगलाया जा रहा है। जबकि राज्य वासियों को मौलिक सुविधा मुहैया करने में भी यह सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। खुद मुख्यमंत्री परसेंटेज कारोबार (पीसी) को आम गांव, आम विकास (हमारा गांव हमारा विकास) कार्यक्रम के जरिए प्रोत्साहन दे रहे हैं। भाजपा प्रभारी ने कहा कि 19 साल शासन करने के बाद राज्य में 34 लाख लोगों के भूखे होने की बात एक मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकार करना यह दर्शाता है कि बीजद सरकार हर क्षेत्र में फेल साबित हुई है। राज्य में स्वास्थ्य सेवा बदहाल है, किसान आत्महत्या कर रहा है, घरों में बिजली नहीं है, लोगों को शुद्ध पानी तक नहीं मिल रहा है। इन तमाम मुद्दों को लेकर भाजपा लोगों के बीच जा रही है और भाजपा ओडिशा में मिशन 120 प्लस हासिल करने में जी-जान से जुट गई है। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष समीर महांती, प्रवक्ता गोलक महापात्र भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.