Move to Jagran APP

छात्र बीजद ने शुरू किया 'हक मांग रहा है ओडिशा' अभियान

राज्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रम जवाब मांग रहा ओडिशा की काट को बीजू जनता दल छात्र संगठन ने हक मांग रहा है ओडिशा अभियान लांच किया हे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 05:44 AM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 05:44 AM (IST)
छात्र बीजद ने शुरू किया 'हक मांग रहा है ओडिशा' अभियान
छात्र बीजद ने शुरू किया 'हक मांग रहा है ओडिशा' अभियान

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : राज्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रम 'जवाब मांग रहा है ओडिशा' के तोड़ को बीजू जनता दल, छात्र संगठन ने 'हक मांग रहा है ओडिशा' अभियान शुरू किया है। भाजपा नीति केंद्र सरकार के ओडिशा के प्रति उदासीन रवैये का विरोध करते हुए सोमवार को बीजू छात्र जनता दल ने विधानसभा के सामने महात्मा गांधी मार्ग पर इस अभियान का आगाज किया, इसमें बीजद छात्र नेताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

loksabha election banner

इस मौके पर बीजद छात्र नेताओं ने कहा कि हक मांग रहा है ओडिशा अभियान के तहत संगठन के सदस्य केंद्र सरकार के ओडिशा के प्रति सौतेले एवं उदासीन रवैये को लेकर डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। 2014 के चुनाव के दौरान भाजपा ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात करती थी, भाजपा का पहला एजेंडा था, मगर केंद्र में सत्ता मिलने के बाद वह भूल गई। इसके साथ सालाना दो करोड़ नियुक्ति के आश्वासन को भी पूरा नहीं किया है। कोयला रॉयल्टी संशोधन, महानदी प्रसंग, धान का सर्वनिम्न मूल्य, उज्ज्वला योजना जैसे मुद्दों पर बीजद के छात्र नेताओं ने भाजपा पर हमला बोला। छात्र नेताओं ने कहा कि इन वादों के बारे में बीजू छात्र जनता दल के सदस्य लोगों को बताएंगे कि मोदी सरकार ने अपने वादे को पूरा नहीं किया है। युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली मोदी सरकार रोजगार देने में विफल हुई है। इसे लेकर प्रत्येक गांव में लोगों को बताया जाएगा। गांव-गांव में मिनी सभाएं की जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ राज्य की नवीन पटनायक सरकार की विफलता को लेकर भाजपा की तरफ से विजय संकल्प अभियान शुरू किया गया है। नवीन सरकार बदलना होगा, मोदी सरकार लाना होगा जैसे नारे के साथ भाजपा की तरफ से विजय संकल्प अभियान शुरू किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.