ओडिशा में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
ओडिशा के पुरी जिले के कृष्ण प्रसाद ब्लॉक में बर्डफ्लू की पहचान होने के बाद चिह्नित क्षेत्र में आवश्यक कदम उठाए गए है। पक्षियों के नमूनों का संग्रह कर जांच की जा रही है।
By TaniskEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 09:55 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 11:09 AM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा के पुरी जिले के कृष्ण प्रसाद ब्लॉक में बर्डफ्लू की पहचान होने के बाद चिह्नित क्षेत्र में आवश्यक कदम उठाए गए है। इसे लेकर राज्य सरकार सतर्क है। पक्षियों के नमूनों का संग्रह कर जांच की जा रही है।
लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। साथ ही चिह्नित क्षेत्र के सभी पॉल्ट्री फॉर्म के मुर्गो को मारकर दफना दिया गया है। ब्लॉक में लोगों को आगामी 10 दिनों तक मुर्गा एवं अंडा न खाने का सुझाव दिया गया है।
मुर्गा कारोबार प्रभावित
पुरी जिले में बर्ड फ्लू की पहचान होने के बाद भुवनेश्वर में इसका असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि भुवनेश्वर में अभी तक इस तरह की कोई स्थिति सामने नहीं आई है, इसके बावजूद यहां के लोगों में भय का माहौल होने से मुर्गा का कारोबार प्रभावित हुआ है। अधिकतर लोगों ने भय के चलते मुर्गा एवं अंडा खाना बंद कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें