बिगबी ने केबीसी में की कीट एवं दुती चांद की प्रशंसा
मनोरंजन आधारित प्रश्नोत्तर कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में एक बार फिर कीट एवं ओलंपियन खिलाड़ी दुती चांद को लेकर चर्चा हो रही है।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : मनोरंजन आधारित प्रश्नोत्तर कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में एक बार फिर कीट एवं ओलंपियन खिलाड़ी दुती चांद को लेकर चर्चा हो रही है। दुती चांद के ऊपर एक सवाल का सही जवाब देकर एक ओड़िया महिला केबीसी में पुरस्कार हासिल करने में सफल हुई है।
गुरुवार को केबीसी कार्यक्रम में बिग बी अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली ओडिशा की महिला प्रतिभागी से विश्वविद्यालय खेल में किस भारतीय महिला एथलीट ने पहली बार दौड़कूद विभाग में स्वर्ण पदक जीता था एवं कितने समय में उक्त सफलता को हासिल किया था। बिग बी के उक्त सवाल को ओडिशा की महिला प्रतियोगी ने सही दिया। कीट की छात्रा दुती चांद पहली भारतीय के तौर पर विश्वविद्यालय खेल में 100 मीटर दौड़ को 11.32 सेकंड में पूरा करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। महिला के सही जबाव के लिए 1 लाख 60 हजार रुपये पुरस्कार के तौर मिला है। सही जवाब के बाद बिगबी ने कीट एवं कीस के साथ ओडिशा की भी सराहना की है। कीट एवं कीस दुती चांद जैसे खिलाड़ी को तैयार करने पर प्रतिष्ठान की बिग बी ने जमकर सराहना की है।