विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भुवनेश्वर के तारिणी मार्केट में लगी भीषण आग, 15 से अधिक दुकानें जलकर खाक; लाखों का नुकसान

Published: Thu, 12 Mar 2026 09:27 AM (IST)

Odisha Fire News: भुवनेश्वर के कलिंग स्टूडियो चौक स्थित तारिणी मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। इस ...और पढ़ें

HighLights

  1. तारिणी मार्केट में देर रात लगी भीषण आग।

  2. 15 से अधिक दुकानें जलकर हुईं राख।

  3. साजिश की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर के भरतपुर इलाके में स्थित कलिंग स्टूडियो चौक के पास तारिणी मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे कई दुकानों को भारी नुकसान हुआ और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच लगी और देखते ही देखते पूरे मार्केट क्षेत्र में फैल गई। इस आगजनी में 15 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कई दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं।

भारी संपत्ति का नुकसान

आग से प्रभावित दुकानों में एक फर्नीचर की दुकान पूरी तरह नष्ट हो गई। दुकान मालिक के अनुसार, करीब 3 लाख रुपये का तैयार फर्नीचर, जिसे डिलीवरी के लिए रखा गया था, आग में जलकर राख हो गया।

बताया गया कि दुकान मालिक ने आग लगने के दौरान नकदी निकालने की कोशिश की, जिसमें उसे हल्की जलने की चोट भी आई।

साजिश की आशंका, जांच शुरू

इस बीच एक स्थानीय निवासी ने घटना को संदिग्ध बताते हुए आशंका जताई कि आग लगना पूर्व नियोजित हो सकता है। उनका दावा है कि भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) की ओर से इलाके में फुटपाथ निर्माण को लेकर पहले दुकानदारों को कई बार चेतावनी दी गई थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में गैस संकट: होटल-रेस्तरां बंद होने के कगार पर, बीजेडी ने सड़क पर चूल्हा जलाकर विरोध किया