विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भुवनेश्वर के हाई सिक्योरिटी जोन में सेंध, लोक सेवा भवन से एसी के पुर्जे चोरी; दो गिरफ्तार

Published: Fri, 17 Apr 2026 05:54 PM (IST)

भुवनेश्वर के लोक सेवा भवन से एसी के पुर्जे चोरी होने का मामला सामने आया है। कैपिटल पुलिस ने इस ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भुवनेश्वर के हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित लोक सेवा भवन से एसी के पुर्जों की चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कैपिटल पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाजपुर जिले के निश्चिंतकोइली निवासी मनोज कुमार दास और बिंझरपुर निवासी चंदन पलेई के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच मरम्मत कार्य का फायदा उठाकर अलग-अलग चरणों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जांच में सामने आया कि लोक सेवा भवन के छत, ग्राउंड फ्लोर, डिप्टी सेक्रेटरी के कक्ष और वित्त विभाग के लाइब्रेरी रूम समेत कई जगहों पर लगे कम से कम सात एसी यूनिटों से कंप्रेसर और तांबे की पाइप के हिस्से गायब थे।

संदेह के आधार पर सचिवालय सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को गार्ड रूम के पास पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से तांबे की कटी पाइप और औजार बरामद किए गए। बाद में छापेमारी में अन्य एसी पुर्जे भी जब्त किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे महंगे तांबे के पाइप और अन्य पुर्जों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने जब्त सामान की कीमत 10 हजार रुपये से अधिक आंकी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी में और कौन-कौन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बचपन की आंखों पर भारी पड़ रही स्क्रीन की लत, ओडिशा के सुंदरगढ़ में बीते साल 4376 तो इस साल 4706 बच्चों लगा चश्मा

यह भी पढ़ें- पुरी में अक्षय तृतीया से शुरू होगी भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा, पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा इंतजाम