Move to Jagran APP

भुवनेश्वर बनी देश की सर्वश्रेष्ठ राजधानी, बीएमसी को मिला पुरस्कार, बरहमपुर निगम भी पुरस्कृत

तथ्य सक्रियता एवं सहभागिता के लिए बीएमसी को यह उपलब्धि मिली। खुशी जाहिर करते सम्मान को राजधानी वासियों को समर्पित किया। चिकिटी को सबसे तेजी से विकसित शहर के रूप में पहले रैंक में रखा गया है और सम्मानित किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Vijay KumarPublished: Sun, 02 Oct 2022 06:35 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 06:35 PM (IST)
भुवनेश्वर बनी देश की सर्वश्रेष्ठ राजधानी, बीएमसी को मिला पुरस्कार, बरहमपुर निगम भी पुरस्कृत
मनोज जोशी ने नई दिल्ली में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया है।

जासं, भुवनेश्वर : भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की नागरिक प्रतिक्रिया श्रेणी में देश की श्रेष्ठ राजधानी के रूप में भुवनेश्वर नगर निगम को पुरस्कृत किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में गृह एवं शहरी विकास मंत्री कौशल किशोर एवं सचिव मनोज जोशी ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

loksabha election banner

तथ्य, सक्रियता एवं सहभागिता के लिए बीएमसी को यह उपलब्धि मिली

बीएमसी मेयर सुलोचना दास और आयुक्त विजय अमृता कुलंगे के साथ उपायुक्त शुभेंदु कुमार साहू और स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष बिरंची नारायण महासुपकर प्रमुख ने पुरस्कार ग्रहण किया। राजधानी भुवनेश्वर से लोगों से मिलने वाले तथ्य, सक्रियता एवं सहभागिता के लिए बीएमसी को यह उपलब्धि मिली है।

खुशी जाहिर करते हुए सम्मान को राजधानी वासियों को समर्पित किया

जानकारी के मुताबिक स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में भुवनेश्वर का स्थान पूरे देश में 144वां था जबकि 2022 में भुवनेश्वर 80वें स्थान पर पहुंच गया है। मेयर सुलोचना दास और आयुक्त विजय अमृता कुलंगे ने राष्ट्रीय स्तर पर बीएमसी को सम्मानित एवं पुरस्कृत करने पर खुशी जाहिर करते हुए इस सम्मान को राजधानी वासियों को समर्पित किया।

जलापूर्ति सेवा, सिटी बस सेवा, ऑनलाइन सेवा, वेंडिंग जोन व पार्किंग व्यवस्था

यहां उल्लेखनीय है कि विभिन्न क्षेत्र में बीएमसी ने जैसे बेहतर जीवन यापन करने के लिए स्वास्थ्य, परिमल, बस्ती विकास, आपदा प्रबंधन, शहरी सौंदर्यीकरण, नागरिक सेवाओं, भूजल जल निकासी, कुशल शहरी नियोजन और विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी कार्य किया है। भुवनेश्वर वासियों के लिए जलापूर्ति सेवा, सिटी बस सेवा, ऑनलाइन सेवा, वेंडिंग जोन और पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

चिकिटी को सबसे तेजी से विकसित शहर के रूप में पहले रैंक में रखा गया

इसी तरह बरहमपुर निगम को भी पुरस्कार मिला है। गंजाम टीम को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। नवाचार और सर्वोत्तम अभ्यास के लिए बरहमपुर नगर निगम को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, चिकिटी को सबसे तेजी से विकसित शहर के रूप में पहले रैंक में रखा गया है और सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया

इसी तरह नागरिकों की राय के आधार पर बेलगुन्था को सर्वश्रेष्ठ का पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार बरहमपुर मेयर संघमित्रा दलेई एवं जिला कलेक्टर दिब्यज्योति परिड़ा ने ग्रहण किया है। गृह और शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर एवं सचिव मनोज जोशी ने नई दिल्ली में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.