भीतरकनिका उद्यान में मगरमच्छों की संख्या हुई 1742
बउला प्रजाति के मगरमच्छों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में इनकी संख्या बढ़ने की पुष्टि हुई है।
जासं, भुवनेश्वर : बउला प्रजाति के मगरमच्छों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में इनकी संख्या बढ़ने की पुष्टि हुई है। हाल ही में हुई मगरमच्छ गिनती के बाद यह तथ्य सामने आया है। पिछले साल जहां भीतरकनिका उद्यान में 1698 मगरमच्छ होने का पता लगा था वह संख्या बढ़कर 1742 पहुंच गई है। इनमें से 1636 भीतरकनिका उद्यान में स्थित विभिन्न नदी नालों में पाए गये जबकि अन्य 106 उद्यान के बाहरी क्षेत्र में विभिन्न नदी नालों में रहते मिले। मगरमच्छों की गिनती का काम समाप्त होने का बाद मंगलवार से उद्यान को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। वन विभाग के अनुसार, भीतरकनिका उद्यान में वर्ष 2012-13 से लगातार मगरमच्छों की संख्या बढ़ रही है। जनवरी 9 से 14 तक चली गिनती में यह भी बात सामने आई है कि 18 से 20 फीट तक की लंबाई वाले 9 एवं 20 फीट से ज्यादा लंबाई वाले 4 मगरमच्छ उद्यान में हैं। विशेषज्ञ डॉ. सुधाकर कर के नेतृत्व में 20 दल मगरमच्छों की गिनती के काम में नियोजित किए गए थे।