ओडिशा: भाजपा ने पार्टी विरोधी कार्य करने पर 15 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
Lok Sabha Election 2019 ओडिशा में पार्टी विरोधी कार्य करने पर भारतीय जनता पार्टी ने 15 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।
By BabitaEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 10:54 AM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 10:54 AM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। पार्टी विरोधी कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 15 नेताओं को पार्टी से बहिष्कृत कर दिया है। भाजपा के राज्य अध्यक्ष बसंत पंडा के अनुमोदन के बाद इन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इन नेताओं में भुवनेश्वर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से युगांशु शेखर पंडा, भुवनेश्वर एकाम्र विधानसभा क्षेत्र से भीष्म नारायण नायक, बोलगढ़ बेगुनिया विधानसभा क्षेत्र से रूद्र नारायण वाहिनीपति, रेढाखोल विधानसभा क्षेत्र से समर प्रधान, चंपुआ विधानसभा क्षेत्र से श्रीमंत कुमार त्रिपाठी, करंजिया विधानसभा क्षेत्र से समाई चरण पूर्ति, बारबाटी कटक विधानसभा क्षेत्र से हेमंत कुमार बेहरा, बांग्रीपोसी विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र पात्र, केंद्रपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से उर्मिला सेठी, राजनगर विधानसभा क्षेत्र से अजय कुमार बेहरा, जाजपुर विधान सभा क्षेत्र से प्रदीप कुमार बेहुरिया, बस्ता विधानसभा क्षेत्र से अजय कुमार नायक तथा सचिंद्र दास, पाटणा विधानसभा क्षेत्र से अखिल चंद्र नायक को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बहिष्कृत कर दिया गया है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गोलक नायक ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें