Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची ओडिशा, झारखंड बॉर्डर पर हुआ भव्य स्वागत; इन रूटों से होकर जाएंगे राहुल गांधी

    By Kamal Kumar Biswas Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 06 Feb 2024 08:42 PM (IST)

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ न्याय यात्रा मंगलवार दोपहर सुंदरगढ़ जिले के बीरमित्रपुर पहुंची। तीन दिवसीय दौरे पर आए राहुल का झारखंड के सीमावर्ती शहर बीरमित्रपुर के प्रवेश द्वार पर जोरदार स्वागत किया गया। बाद में भव्य जुलूस बीरमित्रपुर मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। राहुल गांधी ने भीड़ को संबोधित किया। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

    Hero Image
    भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची ओडिशा, झारखंड बॉर्डर पर हुआ भव्य स्वागत; इन रूटों से होकर जाएंगे राहुल गांधी

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ न्याय यात्रा मंगलवार दोपहर सुंदरगढ़ जिले के बीरमित्रपुर पहुंची। तीन दिवसीय दौरे पर आए राहुल का झारखंड के सीमावर्ती शहर बीरमित्रपुर के प्रवेश द्वार पर जोरदार स्वागत किया गया।

    राहुल को कांग्रेस राज्य प्रभारी डॉ अजय कुमार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक, विजय पटनायक, सुर राउतराय, तारा प्रसाद बाहिनीपति, व राज्य के अन्य वरिय नेता व विधायकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

    बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    बाद में भव्य जुलूस बीरमित्रपुर मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। राहुल और केंद्रीय नेताओं ने बीरमित्रपुर बस स्टैंड पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राहुल ने भीड़ को संबोधित किया। बाद में वे कुआरमुंडा बीजाबहल रामपाल क्षेत्र में रात्रि विश्राम करेंगे। कल (बुधवार) को रामपाल रवाना होकर राउरकेला के उदितनगर पहुंचेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह 9:30 बजे अंबेडकर चौक से वे पदयात्रा निकलेगा। करीब 3.4 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करके पानपोष चौक पहुंचेंगे। जहां पर वे लोगों को संबोधित करेंगे। जिसके बाद यात्रा फिर से शुरू करें और रानीबांध (राजगांगपुर) में दोपहर का भोजन करेंगे। कुतरा और बड़गांव में सार्वजनिक सभाओं के साथ स्वागत कार्यक्रम हैं।

    राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे

    शाम 4:30 बजे सुंदरगढ़ शहर पहुंचने के बाद यात्रा सुंदरगढ़ बस स्टेशन चौक से निकलेगी और स्टेडियम चौक से होते हुए एसबीआई स्ट्रीट पहुंचेगी। वहां होने वाली जनसभा में शामिल होंगे। फिर वहां से झारसुगुड़ा जाएंगे और अमलीपाली मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे। 8 तारीख को सुबह 8 बजे से झारसुगुड़ा पुराना बस स्टैंड महात्मा गांधी चौक यात्रा निकालकर बेहरामाल किसान सचौक पहुंचेगी।

    राहुल गांधी वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। गोबिंदपुर मधुबन ढ़ाबा में नाश्ता करने के बाद कुरेइमाल में दोपहर भोजन करने के बाद दोपहर 2 बजे कनकतोरा से यात्रा शुरू होगी। यात्रा सीमावर्ती रेंगालीपल्ली रायगढ़ से होकर छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने का कार्यक्रम है।

    केंद्रीय नेता केसी बेनुगोपाल, कन्हैया कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, प्रदेश अभियान समिति के अध्यक्ष विजय पटनायक, भारतीय न्याय मिशन के अध्यक्ष सतीश सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष नवजोति पटनायक, एआईसीसी सचिव सहनवाज चौधरी, बबीता शर्मा देवी, मीडिया सेल के विश्वरंजन महंती समेत प्रदेश के सभी कांग्रेसी विधायक और नेता शामिल थे।

    ये भी पढ़ें: ओडिशा के इस सीट पर टिकट को लेकर सभी दलों में खींचतान शुरू, रेस में एक ही पार्टी से कई नेता; आलाकमान की बढ़ी मुश्किलें?

    ये भी पढ़ें: Special Train: ओडिशा से अयोध्या के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन, इन रूटों से होकर रामनगरी पहुंचेंगे भक्त