यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Elections: चुनाव से पहले BJP को ओडिशा में लगा बड़ा झटका! इस नेता ने छोड़ी पार्टी, BJD में हुईं शामिल
Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव से पहले दल बदलने का खेल जारी है। चुनाव की तारीखों का एलान भी ...और पढ़ें

HighLights
- ईरानी ने भाजपा कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया था
- BJP महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानती- ईरानी
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Lok Sabha Election 2024 भाजपा नेता ईरानी राय बीजद में शामिल हो गई हैं। सैकड़ों समर्थकों के साथ ईरानी राय शंख भवन में बीजद में शामिल हुईं। राज्यसभा सदस्य मानस मंगराज की मौजूदगी में विलय समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर विधायक और बीजद के वरिष्ठ नेता अरुण साहू और सांसद सस्मित पात्र भी मौजूद थे। बीजद में शामिल होने के बाद ईरानी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में उनकी अनदेखी की जा रही है और उन्हें किसी बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है।
भाजपा महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानती- ईरानी
ईरानी ने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानती। नगर निगम और पंचायत चुनाव में काम करने के बावजूद उन्हें सम्मान नहीं मिला। जहां कोई सम्मान नहीं है, मुझे वहां क्यों रहना चाहिए? मैं भाजपा के लिए 100 प्रतिशत काम कर रही थी, लेकिन भाजपा ने मेरे साथ अन्याय किया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ईरानी ने भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। 2019 में उन्हें नयागढ़ से भाजपा उम्मीदवार के रूप में हार का सामना करना पड़ा था। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से ईरानी और उनके सैकड़ों समर्थकों का पार्टी में स्वागत मानस रंजन मंगराज ने किया।
इस अवसर पर सांसद सस्मित पात्र, विधायक अरुण साहू, बिनोद नायक, प्रभात सारंगी, प्रकाश दास, बीरेंद्र नायक, मानस साहू मौजूद थे।
ये भी पढ़ें-
Odisha News: कटक की पहली महिला SP बनीं एल. दिव्या, 2013 बैच की हैं IPS ऑफिसर
