आइएएस विनोद कुमार को मिली जमानत
ओआरएचडीसी वित्त अनियमितता मामले में आइएएस विनोद कुमार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।
By Edited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 04:49 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 12:26 PM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। बहुचर्चित ओआरएचडीसी वित्त अनियमितता मामले में आइएएस विनोद कुमार को हाईकोर्ट से सोमवार को जमानत मिल गई। कोर्ट ने इसी मामले में एक अन्य आरोपित पूर्णचंद्र दास को भी जमानत दे दी है। हाईकोर्ट ने जमानत देते हुए निचली अदालत के आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया है।
यहां उल्लेखनीय है कि विजिलेंस कोर्ट के आदेश को आइएएस विनोद कुमार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। यहां उल्लेखनीय है की तीन दिन पहले ही आइएएस विनोद कुमार को विजिलेंस की विशेष अदालत ने तीन साल जेल की सजा सुनाई थी। जेल सजा होने के बाद उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी। शुक्रवार से वह झारपड़ा जेल में थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें