राज्य में चल रही है प्रॉक्सी सरकार : बैजयंत पंडा
शासक बीजू जनता दल (बीजद) पर भाजपा नेता बैजयंत पंडा ने तीखा प्रहार किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 09:44 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 08:00 AM (IST)
संसू, भुवनेश्वर : शासक बीजू जनता दल (बीजद) पर भाजपा नेता बैजयंत पंडा ने तीखा प्रहार किया है। पंडा ने कहा है कि प्रदेश में एक प्रभावशाली अफसर का शासन चल रहा है। उनका इशारा आइएएस पांडियान की तरफ था। उन्होंने बीजद में टिकट बंटवारे में भी इन अफसर के दखल की बात कही। उल्लेखनीय है कि केंद्रपाड़ा से सांसद रह चुके बैजयंत पंडा को पिछले दिनों बीजद से निकाल दिया गया था। इसके बाद उन्होंने संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब पंडा भाजपा में शामिल होकर उसी केंद्रपाड़ा सीट से ताल ठोंक रहे हैं। एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में बैजयंत पंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के लोगों को केवल सांत्वना देने का काम कर रहे हैं। बीजद सरकार लोगों के साथ केवल छलावा कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें