अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी लिलिमा मिंज को एकलव्य पुरस्कार
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी लिलिमा ¨मज को एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जासं, भुवनेश्वर : अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी लिलिमा ¨मज को एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इंडियन मेटॉल्स पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट (इंपाक्ट) की तरफ से राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित समारोह में उन्हें पांच लाख रुपये के साथ मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इंपाक्ट के ट्रस्टी सह पूर्व सांसद बैजयंत पंडा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर ने मिंज को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान भारोत्तोलक झिली दलबेहरा एवं बैंड¨मटन खिलाड़ी ऋतुपर्णा पंडा को भी साइटेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन दोनों को मानपत्र के साथ 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद पंडा ने कहा कि राज्य के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं, यह हम सबके लिए गर्व की बात है।