Move to Jagran APP

दुतीचांद को डेढ़ करोड़ रुपया और पुरस्कार देने की घोषणा

एशियन गेम में लगातार चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए ओड़िआ बेटी

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 06:18 PM (IST)
दुतीचांद को डेढ़ करोड़ रुपया और पुरस्कार देने की घोषणा
दुतीचांद को डेढ़ करोड़ रुपया और पुरस्कार देने की घोषणा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : एशियन गेम में लगातार चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए ओड़िआ बेटी दुती चांद ने देश तथा राज्य को गौरवान्वित किया है। उसने अब तक दो रजत पदक हासिल किया है। इससे पहले महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में दुती ने रजत पदक जीता था। बुधवार को 200 मीटर दौड़ में उसने समान सफलता हासिल कर न सिर्फ ओडिशा बल्कि देश का भी मान बढ़ाया है। 200 मीटर में भी रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुती चांद का अभिनंदन किया है। राज्य सरकार के संशोधित खेल पुरस्कार नीति के अनुसार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को दुती चांद को और डेढ़ करोड़ रुपया पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। इससे पहले 100 मीटर दौड़ में भी रजत पदक जीतने पर दुती चांद को मुख्यमंत्री ने डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि अब से दुती चांद का ओलंपिक तैयारी का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.