असम के राज्यपाल ने किया महाप्रभु का दर्शन
असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी ने शनिवार को महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 04:34 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 04:34 PM (IST)
जासं, भुवनेश्वर : असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी ने शनिवार को महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी शनिवार सुबह 11 बजे पुरी सर्किट हाउस पहुंचे, यहां पर पुरी के जिलाधीश ज्योति प्रकाश दास ने पुष्पगुच्छ भेंटकर राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। दोपहर 12 बजे राज्यपाल मुखी श्रीमंदिर गए और महाप्रभु का आशीर्वाद लिया। श्रीमंदिर में कुछ क्षण गुजारने के बाद वे सर्किट हाउस आ गए। असम के राज्यपाल का कोणार्क सूर्य मंदिर एवं धौली जाने का भी कार्यक्रम है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें