दुनियाभर में एक करोड़ लोगों ने किया सामूहिक भोजन
आर्ट ऑफ गिविंग की ओर से वर्ष 2013 से हर साल 17 मई को लोगों के दान से जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्यक्रम चलाया जाता है
भुवनेश्वर, जेएनएन। समाज के लोगों में खुशी बांटने के उद्देश्य से गठित आर्ट ऑफ गि¨वग के तहत गुरुवार को राजधानी भुवनेश्वर समेत राज्य के तमाम पंचायत व निकाय स्तर पर 8000 जगहों पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इसमें 40 लाख लोगों को मिलाकर दुनिया के 80 देशों में एक करोड़ लोगों को मुफ्त में प्यार भरा पैक फूडिंग विथ लव (श्रद्धा से भोजन) कराया गया। नगर के जनता मैदान, प्रदर्शनी मैदान, लक्ष्मी सागर हल्दी पड़िया, कीट-कीस कैंपस आदि तमाम जगहों पर लोगों को श्रद्धा से मुफ्त में भोजन कराया गया।
इस दौरान आर्ट ऑफ गिविंग के संस्थापक सह राज्यसभा सांसद डॉ. अच्यूत सामंत ने खुद कई जगह पहुंचकर लोगों को भोजन परोसा और उनके साथ ग्रहण किया। इस दौरान भुवनेश्वर के मेयर अनंत नारायण जेना, विधायक प्रियदर्शी मिश्र के साथ स्थानीय पार्षद प्रमुख रूप से शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि आर्ट ऑफ गिविंग की ओर से वर्ष 2013 से हर साल 17 मई को लोगों के दान से जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्यक्रम चलाया जाता है। इस साल संस्था की ओर से नारा दिया गया कि प्यार भरा पैक 'फूडिंग विथ लव' लव यानी श्रद्धापूर्ण भोजन। इसके तहत राज्य के सभी 314 ब्लॉक में श्रद्धा पूर्वक भोजन कराए जाने का कार्यक्रम हाथ में लिया गया। राजधानी भुवनेश्वर के 8 स्थलों पर सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई। शहर के कई मंदिरों में भी मुफ्त सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई है।
कोट आर्ट ऑफ गिविंग के जरिए हम जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। ओडिशा के लोग दान धर्म में कभी कंजूसी नहीं करते। हमारे धर्म ग्रंथों में दान धर्म की महिमा के कई उपाख्यान भरे पड़े है। हिंदू धर्म के अलावा विश्व के सभी धर्म में दान-धर्म को महत्व दिया गया है।
डॉ. अच्यूत सामंत, संस्थापक, आर्ट ऑफ गिविंग